विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anti Inflammatory Diet: सूजन और दर्द से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो इन 5 फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Tue, 11 Jul 2023 10:56 AM (GMT+05:30)

Anti Inflammatory Diet सूजन के कारण कभी-कभी दर्द इतना बढ़ जाता है कि चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। यह ...और पढ़ें

Anti Inflammatory Diet: सूजन से हैं परेशान, तो खाएं ये फूड्स
Anti Inflammatory Diet: सूजन से हैं परेशान, तो खाएं ये फूड्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।Anti Inflammatory Diet: कई बार चोट, इंफेक्शन या किसी पुरानी बीमारी की वजह से शरीर में सूजन की समस्या होती है। जिन लोगों को मोटापे की समस्या है, वे भी सूजन से परेशान रहते हैं। यह शरीर के अंगों में होने वाली ऐसी अवस्था है, जो काफी तकलीफदायक होती है।

सूजन दो प्रकार की होती है - जब आपका शरीर बैक्टीरिया से लड़ने या क्षतिग्रस्त ऊतकों को ठीक करने के लिए सूजन वाली कोशिकाओं को भेजता है। यह सूजन शारीरिक कार्यों के लिए सुरक्षित और आवश्यक दोनों है। दूसरा, क्रोनिक सूजन तब होती है जब आपका शरीर सूजन वाली कोशिकाओं को बाहर भेजना शुरू कर देता है, भले ही आप बीमार न हों या आपको कोई चोट न लगी हो। यह सूजन आपके लिए हानिकारक हो सकती है, जो कई गंभीर बीमारियों की संकेत भी हो सकती है। आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल कर सूजन से राहत पा सकते हैं। 

सूजन  कम करने के लिए खाएं ये फूड्स

बेरिज

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। ये फल विटामिन-सी और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं, जो आपकी डाइट को हेल्दी बनाते हैं।

फैटी फिश

फैटी फिश जैसे सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड के समृद्ध हैं। इनमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं और ये पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए आप अपनी डाइट में हफ्ते में कम से कम दो बार फैटी फिश जरूर शामिल करें।

साग

पालक, केल और स्विस चार्ड सहित पत्तेदार सब्जियां विटामिन्स, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इनमें उच्च मात्रा में फाइबर भी होता है, जो पाचन में सहायता करता है और स्वस्थ आंत को बढ़ावा देता है।

हल्दी

हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आप हल्दी को सूप, दूध या सब्जी में शामिल कर अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। 

नट्स और सीड्स

अगर आप शाकाहारी हैं, तो आप अपनी डाइट में बादाम, अखरोट, अलसी के बीज और चिया सीड्स जरूर शामिल करें। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। आप इन्हें स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं। इनमें फाइबर, विटामिन और खनिज पर्याप्त होते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy:Freepik