Move to Jagran APP

Anil Kapoor's Secret Behind Fitness: सामने आया अनिल कपूर के यंग लुक्स और फिटनेस का राज़

Anil Kapoors Secret Behind Fitness इसी साल एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने अपने जवान लुक्स और फिटनेस का पूरा श्रेय हेल्दी खाने को दिया था। वह भी साउथ इंडियन खाना।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 02:22 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 02:22 PM (IST)
Anil Kapoor's Secret Behind Fitness: सामने आया अनिल कपूर के यंग लुक्स और फिटनेस का राज़
Anil Kapoor's Secret Behind Fitness: सामने आया अनिल कपूर के यंग लुक्स और फिटनेस का राज़

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Anil Kapoor's Secret Behind Fitness: आज यानी 24 दिसंबर को बॉलीवुड के एवरग्रीन अभिनेता अनिल कपूर अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनकी फिटनेस और एवरग्रीन यंग लुक्स के पीछे का गहरा राज़। इसमें कोई शक़ नहीं कि 63 साल के ये एक्टर आज भी अपनी उम्र से कम से कम 15 साल छोटे लगते हैं। अनिल कपूर अपने तीन जवान बच्चों, एक्ट्रेस सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर के पिता नहीं बल्कि भाई लगते हैं।     

loksabha election banner

उनकी उम्र हमेशा से चर्चा का विषय रही है। आप भी मानेंगे कि ऐसा लगता है कि मानो अनिल कपूर की उम्र धीरे-धीरे बढ़ती है।  इसी साल एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने अपनी फिटनेस का पूरा श्रेय हेल्दी खाने को दिया था। वह भी खासकर साउथ इंडियन खाना। अनिल ने कहा था कि इडली, सांभर और डोसा उनकी सेहत का राज़ है। लेकिन अब आप सोचेंगे कि डोसा या इडली में ऐसा क्या है जिससे आपकी शरीर पर इतना गहरा असर पड़ता है। तो आज हम आपको बता रहे हैं ऐसा क्यों है:

सबसे ज़्यादा सेहमंद होता है फर्मेन्टेड खाना

साउथ इंडियन खाने का राज़ है फर्मेन्टेशन। ज़्यादातर दक्षिण भारतीय खाना फर्मेन्टेड होता है इसलिए ये सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। फर्मेन्टेड खाने के कई फायदे होते हैं। जैसे इसे पचाना आसान होता है, आपके शरीर को इसे पचाने के लिए ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। साथ ही फर्मेन्टेड खाने में अधिक पोषण होते हैं और इससे आपके शरीर में अच्छे बैकटीरिया भी चले जाते हैं। जैसे ही खाने में पोषण तत्व बढ़ते हैं वैसे ही आपके शरीर को भी अच्छी मात्रा में पोषण मिल जाता है। फर्मेन्टेड खाना आपके शरीर के पेट के स्वास्थ्य को बढ़ावा भी देता है। ज़्यादातर बीमारियां पेट के खराब स्वास्थ से होती हैं और फर्मेन्टेड खाना इन बीमारियों से लड़ता है। 

वहीं, उत्तर भारतीय खाना फर्मेन्टेड नहीं होता इसलिए आपके शरीर पर इसका अलग तरह से पड़ता है। दक्षिण भारतीय खाने में सिर्फ फर्मेन्टेशन ही अहम नहीं है बल्कि उनका खाना नारियल तेल में बनता है इसलिए भी ज़्यादा हेल्दी होता है। हम सब नारियल तेल के फायदे जानते हैं। स्वस्थ पेट, त्वचा और बाल सब एक दूसरे से जुड़े हैं। दक्षिण भारतीय खाना न सिर्फ आपके शरीर को अंदर से स्वस्थ रखता है बल्कि बाहर से भी इसका असर साफ दिखता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.