विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Olive Oil Benefits: सेहत का खजाना है जैतून का तेल, जानें इसके अनगिनत फायदे

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Sat, 19 Aug 2023 01:17 PM (IST)

Olive Oil Benefits आजकल बदलती जीवनशैली के कारण हम डायबिटीज हाई ब्लड प्रेशर आदि कई खतरनाक बीमारियों के शिकार होते ...और पढ़ें

Olive Oil Benefits: पाचन स्वस्थ रखने से लेकर वजन घटाने तक, जानें ऑलिव ऑयल के अन्य फायदे
Olive Oil Benefits: पाचन स्वस्थ रखने से लेकर वजन घटाने तक, जानें ऑलिव ऑयल के अन्य फायदे

HighLights

  1. जैतून का तेल मस्तिष्क की सेहत में सुधार कर सकता है।
  2. इस तेल में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है।
  3. अगर आप डाइट मे नियमित रूप से जैतून के तेल शामिल करते हैं, तो पाचन संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Olive Oil Benefits: जैतून का तेल सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे ऑलिव ऑयल के नाम से भी जाना जाता है। इसमें विटामिन-ई, आयरन, विटामिन-के, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अगर आप खाने में इस तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो आप स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों से बच सकते हैं। इसके अलावा जैतून तेल का इस्तेमाल स्किन के लिए भी किया जाता है, जिससे त्वचा में निखार आता है। पोषक तत्वों से भरपूर जैतून का तेल पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको इस तेल के फायदे के बारे में बताएंगे।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

जैतून का तेल काई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ई, विटामिन- के और कई पोषक तत्व पाए जाते है। यह एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पुरानी बीमारियों को भी कम करने में मदद करता है।

अल्जाइमर का खतरा हो सकता है कम

जैतून का तेल मस्तिष्क की सेहत में सुधार कर सकता है। जिन लोगों को अल्जाइमर की समस्या है, उनके लिए जैतून का तेल फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो अल्जाइमर के प्रभाव को कम करने में सहायक है। आपकी याददाश्त बढ़ाने में जैतून का तेल मदद कर सकता है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

जैतून के तेल बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इसमें पॉलीफेनोल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। जिससे बल्ड प्रेशर का स्तर भी सामान्य हो सकता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, वो अपने खाने में जैतून का तेल जरूर शामिल करें। यह तेल दिल की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

पाचन को बढ़ावा देता है

जैतून का तेल हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। यह मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे आप कब्ज की समस्या से बच सकते हैं। अगर आप डाइट मे नियमित रूप से जैतून के तेल शामिल करते हैं, तो पाचन संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं।

वजन घटाने में मददगार

जैतून के तेल में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसलिए आप इसे वेट लॉस जर्नी में आसानी से शामिल कर सकते हैं, इससे वजन कम होने में मदद मिलेगी।

हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद

जैतून का तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों के विकास में सहायक है। अगर आप हड्डियों के दर्द से परेशान हैं, तो जैतून का तेल जरूर इस्तेमाल करें, इससे आपको राहत मिलेगा। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या को कम करने में भी मदद करता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik