Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jeera Water Benefits: रोज सुबह खाली पेट पिएंगे जीरे का पानी, तो शरीर को मिलेंगे ये गजब के फायदे

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 10:35 AM (IST)

    Jeera Water Benefits हमारे किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जो सेहत के लिए जादुई गुणों से भरपूर होती हैं। हालांकि ज्यादातर लोग इससे अनजान होते हैं। इसी में से एक है जीरा जिसके पास केवल खुशबू और स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए कई जादुई गुण हैं। आइये जानते हैं रोज सुबह खाली पेट जीरा पानी पीने के फायदे के बारे में।

    Hero Image
    रोज सुबह खाली पेट पिएं जीरे का पानी

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Jeera Water Benefits: जीरा भारतीय रसोई में पाया जाने वाला एक अहम मसाला है, जिसका इस्तेमाल इंडियन डिशेज में स्वाद बढ़ाने के लिए खूब किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद के अलावा भी सदियों पुराने इस मसाले में कई गुण हैं? जी हां, जीरे का इस्तेमाल स्वास्थ्य लाभों के लिए कई पारंपरिक दवाओं में किया जाता है। इसके अलावा आप इसके पानी को अगर सुबह खाली पेट पिएं, तो कई फायदे मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में यही जानने की कोशिश करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खाली पेट जीरा पानी पीने के फायदे क्या हैं?

    जीरा प्राकृतिक रूप से विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन के जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसके अलावा, यह मसाला आयरन जैसे खनिजों से भी समृद्ध है, जो शरीर में ऑक्सीजन सर्कुलेशन में मदद करता है और कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। रोज सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से ये फायदे मिल सकते हैं:

    ब्लड शुगर रेगुलेट करे

    जीरा पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद मिल सकती है। ऐसा जीरे में मौजूद हाई फाइबर इंग्रीडिएंट और पोषक तत्वों के कारण है, जो इंसुलिन लेवल को नेचुरली रेगुलेट करने में मदद करता है।

    एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण

    जीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाले कम्पाउंड होते हैं, जो कई बीमारियों के कारण होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं। जीरा पानी के नियमित सेवन से शरीर में सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे अलग-अलग तरह की बीमारियों से बचाव में भी मदद मिल सकती है।

    डाइजेशन के लिए फायदेमंद

    जीरे में ऐसे कम्पाउंड होते हैं, जो डाइजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन को तेज कर सकते हैं। इससे बेहतर डाइजेशन के अलावा पोषक तत्वों के अवशोषण में भी फायदा मिलता है। सुबह जीरा पानी पीने से पाचन तंत्र को दिन भर के लिए एक्टिव रहने में मदद मिल सकती है।

    सांस से जुड़ी परेशानियों में राहत दे

    कुछ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में ब्रीदिंग हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए, गर्म जीरे के पानी का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा करने से रेस्पिरेट्री ट्रैक्ट पर आरामदायक प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, ध्यान रहे कि पानी बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए।

    हेल्दी वज़न बनाए रखे

    कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि जीरा वजन प्रबंधन पर भी सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। यह मेटाबॉलिज्म और फैट ऑक्सीडेशन में सुधार करने में मदद कर सकता है, जो संभावित रूप से वजन घटाने की प्रक्रिया में मदद कर सकता है।

    डिटॉक्सीफिकेशन में मददगार

    जीरे के पानी में एंटीऑक्सिडेंट इंग्रीडिएंट होने के कारण यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। एंटीऑक्सिडेंट शरीर में हानिकारक फ्री रैडिकल्स को बेअसर करने में मदद करते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और इसे अंदर से साफ कर सकते हैं।

    जीरा के पानी कैसे तैयार करें?

    इंग्रीडिएंट:

    • 1 चम्मच जीरा
    • 1 गिलास पानी
    • नींबू और शहद (वैकल्पिक)

    बनाने का तरीका:

    1. जीरे के पानी को करीब 5-10 मिनट तक उबालें।
    2. पानी को रूम टेम्परेचर पर ठंडा होने दें।
    3. अब इसे छान लें और इसका पानी सुबह खाली पेट पिएं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik