Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coriander Leaves Benefits: डायबिटीज, पाचन, हाई ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों में गुणकारी है धनिया की पत्तियां

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 31 Jan 2023 10:56 AM (IST)

    Coriander Leaves Benefits धनिया के पत्ते स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी है। यह खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ कई रोगों में असरदार साबित हो सकता है। आज आपको इस लेख में बताएंगे धनिया पत्ते के फायदे।

    Hero Image
    Coriander Leaves Benefits: इन बीमारियों में करें धनिया के पत्तों का सेवन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coriander Leaves Benefits: भारतीय खाना में धनिया के पत्तों का खूब इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर लोग धनिया के पत्तों की चटनी खाना पसंद करते हैं या इसके पत्तों को गार्निशिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। धनिया के बीजों को सूखाकर इसे मसाले के रूप में भी उपयोग किया जाता है, जो खाने को स्वादिष्ट बनाता है। धनिया के पत्तों का प्रयोग खाने में कई तरीकों से किया जाता है। हरा धनिया सेहत का खजाना है। इसमें मौजूद गुण शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। तो चलिए जानते हैं, इसके फायदे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1.पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है

    धनिया के पत्तों को पाचन को दुरुस्त रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण पेट संबंधी समस्या जैसे गैस, सूजन, आदि से राहत दिलाने में मददगार है।

    2.वजन कम करने के लिए

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो धनिया के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, धनिया के बीजो को पानी में उबालें, जब यह अच्छी तरह उबल जाए, तो इसे गुनगुना कर लें। फिर छानकर पी सकते हैं, यह ड्रिंक वजन कम करने के लिए मददगार साबित हो सकता है।

    3.हाई ब्लड प्रेशऱ के लिए फायदेमंद

    धनिया के पत्तों में पोटैशियम, कैल्शियम, मैंगनीज और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। यह हाई ब्लड प्रेशर को समान्य बनाए रखने में मदद करता है।

    4.थायराइड की समस्या

    हरी धनिया के पत्तों में एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो थायराइड के मरीजों के लिए लाभदायक होते हैं। थायराइड की समस्या में धनिया की स्मूदी या पानी का सेवन कर सकते हैं।

    5.डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

    यह रक्त में ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद करता है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो आप धनिया के पानी का सेवन कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik