Move to Jagran APP

इम्यूनिटी कमज़ोर है तो सरसो का साग खाएं, जानिए सेहत के लिए 5 फायदे

सर्दी में सरसों का साग बॉडी को स्ट्रॉन्ग बनाता है साथ ही वज़न भी कंट्रोल करता है। सरसों के साग में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो मेटाबॉलिज्‍म को नियमित करने में मदद करता है। इसके सेवन से कैंसर जैसी बीमारी तक से बचाव किया जा सकता है।

By Shahina NoorEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 07:00 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 10:48 AM (IST)
इम्यूनिटी कमज़ोर है तो सरसो का साग खाएं, जानिए सेहत के लिए 5 फायदे
सरसो का साग सर्दी में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दी में हरी सब्जियों में बेशुमार वैरायटी मौजूद रहती है। इस मौसम में पालक, मेथी और सरसों का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है। सर्दी में सरसों का साग और मक्का की रोटी लोगों की फेवरेट डाइट है। पंजाब और हरियाणा के लोग सरसो का साग मक्का की रोटी के साथ खाना बेहद पसंद करते हैं। सरसो का साग सर्दी में बॉडी को गर्म रखता है, साथ ही सेहत का भी ध्यान रखता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन k, मैंगनीज, कैल्शियम, विटामिन B 6, विटामिन C और भी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। 

loksabha election banner

सर्दी में सरसों का साग बॉडी को स्ट्रॉन्ग बनाता है, साथ ही वज़न भी कंट्रोल करता है। सरसों के साग में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो मेटाबॉलिज्‍म को नियमित करने में मदद करता है। इसके सेवन से कैंसर जैसी बीमारी तक से बचाव किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल के साथ ही तनाव से भी बचाता हैं। आइए जानते हैं कि इतना उपयोगी सरसो का साग सेहत को किस तरह फायदा पहुंचा सकता है।

सरसो के साग के फायदे

इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करता है:

सर्दी की बेस्ट डाइट में शामिल है सरसो का साग जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। सरसों के साग में  पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट,  फाइबर, शुगर, विटामिन ए, सी, डी, बी 12, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है:

सर्दी में सरसों का साग खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखता है जिससे दिल की सेहत भी ठीक रहती है।

आयरन की कमी पूरी करता है:

सरसों का सेवन करने से बॉडी में आयरन की कमी पूरी होती है। महिलाओं के लिए सरसो का साग बेहद फायदेमंद है। गर्भवती महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी डाइट में सरसों का साग जरूर शामिल करना चाहिए।

पीरियड्स में दर्द से छुटकारा दिलाता है:

सरसो में मौजूद विटामिन के, ब्लड से रिलेटिड परेशानियों को दूर करता है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि पर्याप्त मात्रा में विटामिन के का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं, साथ ही पीरियड्स में दर्द से निजात मिलती है।

कब्ज़ से निजात दिलाता है: 

सरसों के साग में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है जिसका सेवन करने से कब्ज से निजात मिलती है। 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.