विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Custard Apple Benefits: शरीफा खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, दूर हो सकती हैं ये बीमारियां

By Saloni UpadhyayEdited By:
Published: Sun, 27 Nov 2022 05:42 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 11:17 PM (IST)

Custard Apple Benefits शरीफा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता ...और पढ़ें

Custard Apple Benefits: शरीफा खाने के ये हैं फायदे
Custard Apple Benefits: शरीफा खाने के ये हैं फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कCustard Apple Benefits: शरीफा कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, प्रोटीन और कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करता है। आइए जानते हैं, शरीफा खाने के क्या फायदे हैं।

पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है दूर

शरीफा डाइट्री फाइबर का रिच सोर्स है। जो पाचन शक्ति के लिए मददगार साबित हो सकता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो शरीफा का सेवन कर सकते हैं।

दिल को रखता है स्वस्थ

शरीफे में भरपूर मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। ये हार्ट से जुड़ी बीमारियों से राहत दिलाने में लाभकारी साबित हो सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक

इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आंखो की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शरीफा शामिल कर सकते हैं।

अस्थमा

शरीफे में विटामिन बी-6 पर्याप्त मात्रा में होता है, जो अस्थमा की रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप डाइट में शरीफा का सेवन करते हैं, तो अस्थमा के अटैक से बच सकते हैं

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

शरीफे में मौजूद विटामिन ए स्किन और बालों को स्वस्थ रखने में मददगार है। यह एजिंग की समस्या से राहत दिला सकता है।

कमजोरी हो सकती है दूर

यह फल पोटैशियम से भरपूर होता है, जो शरीर में कमजोरी को दूर करने में लाभदायक साबित हो सकता है। अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार हो सकता है। जिससे थकान दूर हो सकती है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik