Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Exercise Benefits: एक्सरसाइज़ सभी के लिए क्यों होती है ज़रूरी? जानें 6 दिलचस्प फैक्ट्स

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Wed, 20 Jul 2022 09:14 AM (IST)

    Exercise Benefits अक्सर हम सुनते हैं कि एक्सपर्ट्स सभी लोगों को रोज़ाना एक्सरसाइज़ करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर क्यों वर्कआउट करना ज़रूरी होता है? अगर नहीं तो आइए जानें इसकी वजह...

    Hero Image
    Exercise Benefits: एक्सरसाइज़ आखिर क्यों है ज़रूरी?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Exercise Health Benefits: क्या आप बेहतर महसूस करने के साथ ज़्यादा एनर्जेटिक और लंबी उम्र जीना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ और सिर्फ एक्सरसाइज़ करनी है। रोज़ाना एक्सरसाइज़ करने और फिज़िकल एक्टिविटी से होने वाले सेहत से जुड़े फायदों को नज़रअंदाज़ करना बेहद मुश्किल है। उम्र, लिंग या शारीरिक क्षमता से कोई फर्क नहीं पड़ता, व्यायाम से सभी को लाभ होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आपको यकीन नहीं होता तो आइए जानें इससे होने वाले 6 फायदों के बारे में...

    एक्सरसाइज क्यों जरूरी है?

    1. वर्कआउट करने से वज़न कंट्रोल में रहता है

    अगर आप रोज़ाना एक्सरसाइज़ करते हैं तो इससे आपका वज़न बढ़ता नहीं है और कंट्रोल में रहता है। जब आप फिज़िकल एक्टिविटी करते हैं, तो इससे शरीर की कैलोरीज़ बर्न होती हैं।

    2. कई गंभीर बीमारियों से बचाव करती है

    अगर दिल की बीमारियां आपको डराती हैं या आप हाई ब्लड प्रेशर से बचना चाहते हैं, तो एक्सरसाइज़ ज़रूर करें। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है, वज़न भी नहीं बढ़ता और आप हार्ट डिसीस, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज़, ब्लड प्रेशर, तनाव, अवसाद, आर्थराइटिस, कई तरह के कैंसर आदि जैसी जानलेवा बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

    3. एक्सरसाइज़ मूड को बेहतर बनाती है

    तनाव और मेंटल स्ट्रेस से जूझ रहे हैं, तो आपको आधा घंटा वॉक कर लेना चाहिए। इससे आप फौरन अच्छा महसूस करेंगे। फिज़िकल एक्टीविटी से आप फौरन खुशी, रिलेक्सड और कम बेचैन महसूस करते हैं।

    4. एक्सरसाइज़ से एनर्जी बूस्ट होती है

    अगर आप रोज़ के कामों से काफी थक जाते हैं तो रोज़ाना एक्सरसाइज़ करना शुरू कर दें। इससे आपकी मांसपेशियों को मज़बूती मिलेगी और ताकत बढ़ेगी।

    5. एक्सरसाइज़ से नींद में भी सुधार होता है

    अगर आप रोज़ सोने से जूझते हैं, तो आपको एक्सरसाइज़ ज़रूर करनी चाहिए। इससे आपको जल्दी नींद आ जाएगी और गहरी नींद आएगी।

    6. पॉजिटिव थिंकिंग बढ़ती है

    सकारात्मक सोच न सिर्फ शरीर बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। एक्सरसाइज करने से दिमाग डिटॉक्स होता है और पॉजिटिव थिंकिंग को बढ़ावा मिलता है। ये आपकी सोचने की शक्ति और याददाश्त बढ़ाता है। जिससे आप मेंटली और फिजिकली दोनों, तरह से फिट महसूस करते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik