यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fruits For Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान हैं ये 5 मानसून फल, बिना किसी डर डाइट में करें शामिल
कुछ ही दिनों में मानसून आने वाला है। मौसम में बदलाव के साथ ही खानपान में भी बदलाव होने लगते ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Fruits For Diabetes: बदलते मौसम के साथ ही लोगों अपनी सेहत का खास ख्याल रखने लगते हैं। खासतौर पर किसी मेडिकल इशू से जूझ रहे लोगों के लिए अपना ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। डायबिटीज एक ऐसी समस्या है, जिसमें लोगों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। मौसम में बदलाव के साथ ही शुगर में मरीजों के खानपान में भी बदलाव होने लगते हैं।
कुछ ही दिनों में मानसून दस्तक देने वाला है। इस मौसम के आते ही बाजार में कई सारे नए फल मिलने लगते हैं। तो अगर आप या आपके आसपास कोई डायबिटीज से पीड़ित है, तो आज हम आपको बताएंगे पांच ऐसे मानसून फ्रूट्स के बारे में, जिन्हें आप बिना किसी डर के अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
आड़ू
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला आड़ू स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जिसकी वजह से डायबिटीज के मरीज इसे आसानी से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। साथ ही लो कैलोरी फ्रूट होने की वजह से आप बिना किसी गिल्ट के इसका सेवन कर सकते हैं।
नाशपाती
फाइबर से भरपूर नाशपाती भी डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बढ़िया फल साबित होगा। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने की वजह से नाशपाती मधुमेह रोगियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इतना ही नहीं यह वजन कंट्रोल करने में भी काफी मददगार है। साथ ही नाशपाती खाने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। ऐसे में आप अपने ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रखते हुए नाशपाती की प्राकृतिक मिठास का आनंद ले सकते हैं।
सेब
सेब एक ऐसी फल है, जो अपने कई सारे स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा फल है, जिसे डायबिटीज के मरीज पूरे साल खा सकते हैं। नेचुरल मिठास से भरपूर सेब में फाइबर के साथ ही कई आवश्यक पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो इन्हें मधुमेह के मरीजों के लिए परफेक्ट बनाता है।
आलूबुखारा
आलूबुखारा ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाला एक लोकप्रिय मानसून फल है। यह फल हाई ब्लड शुगर वाले लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ढेर सारे पोषक तत्वों और विटामिन से भरपूर, आलूबुखारा डायबिटीज कंट्रोल करने का रामबाण इलाज है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने की वजह से शुगर के मरीज बिना किसी चिंता के इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
चेरी
छोटी दिखने वाली चेरी एंटीऑक्सिडेंट्स का पावरहाउस मानी जाती है। स्वाद में बेहतरीन चेरी पोषक तत्वों और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स से भरपूर हैं। पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होने की वजह से डायबिटीज के मरीज के बिना किसी डर के इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। यह फल ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में काफी मददगार है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik
