Weight Loss Tips: सर्दियों में वजन घटाना चाहते हैं, तो पिएं ये 5 हेल्दी और टेस्टी सूप
Weight Loss Tips सर्दियों में मोटापे की समस्या आम बात है। इस मौसम में खानपान में बदलाव के कारण वजन बढ़ना स्वाभाविक है लेकिन आप वजन कम करने के लिए सूप का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं...
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: सर्दियों में वजन बढ़ने की समस्या आम बात है। दरअसल इस मौसम में खाने की आदतें बदल जाती है। सर्द मौसम में आप मसालेदार और तला-भुना भोजन ज्यादा पसंद करते हैं।
अक्सर लोग ठंड के कारण वर्कआउट नहीं करते हैं, जिससे सर्दियों में वजन तेजी से बढ़ता है। अगर आप इस मौसम में फिट रहना चाहते हैं, तो अपने डाइट में ये लो फैट सूप शामिल कर सकते हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद है और वजन कम करने में भी कारगर। चलिए जानते हैं इन पौष्टिक सूप के बारे में...
टमाटर का सूप
टमाटर में कैलोरी की मात्रा कम होती है। सर्दियों में वजन कम करने के लिए टोमेटो सूप अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और अन्य पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो वेट लॉस के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
चिकन सूप
चिकन में फैट कम होता है, जिससे यह वजन कम करने में मदद करता है। चिकन सूप प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। इसमें लो कैलोरी होती है। चिकन शोरबा इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।
फूलगोभी का सूप
फूलगोभी सर्दियों में खूब मिलती हैं। इस सब्जी में कई विटामिन्स पाए जाते हैं। इसके सूप में कैलोरी की मात्रा कम होती है। अगर आप फूलगोभी के सूप का सेवन करते हैं, तो इससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इसलिए यह वजन कम करने में सहायक है। एक रिपोर्ट के अनुसार 100 ग्राम फूलगोभी से बने सूप में सिर्फ 25 कैलोरी होती है।
सब्जियों का सूप
सब्जियों का सूप पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह कैलोरी में भी कम होता है। आप अलग-अलग सब्जियां जैसे गाजर, ब्रोकली, मटर, शिमला मिर्च, पालक आदि का सूप नियमित रूप से पी सकते हैं। वजन कम करना चाहते हैं, तो इसे क्रीमी ना बनाएं।
मशरूम सूप
वजन कम करने के लिए मशरूम का सूप पी सकते हैं। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। मशरूम का सूप पीने से एनर्जी मिलती है और इसमें कैलोरी भी कम होती है।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik