Move to Jagran APP

Diabetes Diet: डायबिटीज़ के मरीज़ों को ये 4 तरह के फल ज़रूर खाने चाहिए!

Diabetes Diet क्या डायबिटीज़ से जूझ रहे लोग फल खा सकते हैं? क्या डायबिटीज़ में अनार खाने से नुकसान हो सकता है? अगर आप डायबिटीज़ से जूझ रहे हैं तो आपको किस समय फलों का सेवन करना चाहिए?

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 04:30 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 05:55 PM (IST)
Diabetes Diet: क्या डायबिटीज़ के मरीज़ों को फल खाने चाहिए?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diabetes Diet: डायबिटीज़ एक ऐसी बीमारी है, जिसमें खाने को लेकर कई तरह के परहेज़ करने पड़ते हैं। खाने की हर चीज़ को सोच समझकर खाना होता है, वरना आपका ब्लड शुगर का स्तर आसमान छू सकता है। साथ ही डायबिटीज़ में खाने को लेकर कई तरह के मिथक भी होते हैं। खासतौर पर फलों को लेकर। कौन-सा फल खाएं और कौन-सा न खाएं।

loksabha election banner

फल विटामिन्स, खनीज और फाइबर से भरपूर होते हैं। अगर इन्हें सही तरीके से खाया जाए, तो इससे ब्लड शुगर का स्तर सही रह सकता है। तो आइए जानें कि डायबिटीज़ के मरीज़ कौन-कौन से फल बिना डरे खा सकते हैं।

1. सेब रखेगा आपको हेल्दी

सेब को सबसे फायदेमंद फल माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें पॉलीफेनॉल नाम का कम्पाउंड होता है, जो बीमारियों से लड़ने का काम करता है। इस फल का छिलका एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी एजेंट की तरह काम करती है। सेब दिल, आंत और त्वचा की सेहत का खास ख्याल रखने का काम करते हैं। यह फल कैंसर से भी लड़ता है। सबसे अच्छा है अगर आप इस फल को सुबह नाश्ते के समय खाएं।

2. संतरा करेगा फायदा

शायद ही कोई ऐसा हो जिसे संतरे न पसंद हों? खट्टे, रस से भरे और पोषक तत्वों से पैक्ड संतरा, डायबिटिक के मरीज़ों के लिए भी फायदेमंद होता है। संतरे में मौजूद हेस्परिडिन आपके हृदय स्वास्थ्य और कोलेस्ट्रॉल के स्तर का ख्याल रखता है। यह फल फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और आयरन के बेहतर अवशोषण में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला एक अन्य यौगिक फोलेट, गुर्दे की पथरी को बनने से रोकता है। संतरा एसिडिक होता है, इसलिए इसे खाली पेट या हेल्दी खाने के बाद न खाएं। इसकी जगह आप इसे मील्स के बीच में स्नैक के तौर पर खा सकते हैं।

3. उम्र बढ़ने को धीमा करता है अनार

क्या डायबिटीज़ में अनार खाया जा सकता है? यह एक ऐसा सवाल है, तो काफी पूछा जाता है और इससे जुड़े मिथक भी आपको मिल जाएंगे। इसका जवाब है, हां। आप अगर डायबिटिक हैं, तो भी आप अनार खा सकते हैं। अनार एक ऐसा फल है, जो ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरा होता है, यानी इसमें ग्रीन-टी से ज़्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आधे घंटे में शरीर पर असर दिखाना शुरू कर देते हैं।

अध्ययनों से पता चला है कि अनार के बीज आपके शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ा सकते हैं और आपके रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। यह फल एनीमिया को रोकता है, आपके पेट के लिए उपयुक्त है, और आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाता है। आप इसे खाने के साथ या बाद में खा सकते हैं।

4. कीवी ज़रूर खाएं

कीवी एक ऐसा फल है, जो आपके शरीर के हर अंग को फायदा पहुंचाता है। अच्छी बात यह है कि यह खाने में भी स्वादिष्ट होती है। कीवी में विटामिन-बी6, सी, मैग्नीशियम, कैल्शियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। यह फाइबर से भरपूर होती है। कीवी ब्लड प्रेशर को कम करती है, और इसमें मौजूद विटामिन-के घाव को जल्दी भरता है, जो डायबिटीज़ में मददगार साबित होता है। यह फल मल त्याग, वज़न मैनेज और किडनी की पत्थरी से भी बचाने का काम करता है। साथ ही यह ब्ल़ शुगर के स्तर को भी कंट्रोल में रखता है। आप इसे सोने से पहले या फिर स्नैक की तरह खा सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Pexels

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.