हेल्दी माइंड के लिए न करें इन 3 बातों को इग्नोर
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें अक्सर तनाव और अवसाद जैसी समस्याएं घेर लेती हैं। इनसे बचने और मेंटल हेल्थ को बरकरार रखने में काम आएंगे ये आसान उपाय।
मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या को नियमित करना जरूरी है। इसके लिए आपको नींद, भोजन और एक्सरसाइज पर ध्यान देने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। तो कैसे इन सबके बीच बैलेंस बनाते हुए रह सकते हैं हेल्दी और हैप्पी, जानेंगे आज।
1- सोने का समय तय करें
हमारा मस्तिष्क एक तय शेड्यूल के अनुसार काम करने में सहूलियत महसूस करता है। अच्छी नींद के लिए आपको बिस्तर पर जाते हुए सोने की तैयारी भी करना चाहिए। नींद की तैयारी इसलिए जरूरी है जिससे आप शरीर को याद दिला सकें कि अब सोने का समय हो गया है। अक्सर लोगों के पास आकस्मिक काम आ जाने से उनका शेड्यूल गड़बड़ा जाता है लेकिन इससे अतिरिक्त सोने का समय तय रखा जाना चाहिए। यह मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। जब भी हम सोते हैं तो हमारा मस्तिष्क रिचार्ज होता है। नींद हमारी पहली प्राथमिकता होना चाहिए।
2- रोज व्यायाम कीजिए
सभी जानते हैं कि एक्सरसाइज करने के कई स्वास्थ्यगत फायदे हैं। लेकिन हम किस समय एक्सरसाइज करते हैं वो भी बहुत मायने रखता है। एक्सरसाइज का समय आपके शरीर को सही शेप में रहने में मदद करता है। एक निश्चित रूटीन रखना बहुत आसान है। सुबह जल्दी उठते हैं तो सुबह ही व्यायाम कीजिए। अगर आप शाम को एक्सरसाइज करते हैं तो उसे नियमित रखिए।
3- खाने का समय तय करें
कई लोग जानते हैं कि मस्तिष्क की बेहतरी के लिए भोजन में किन चीजों को शामिल करना जरूरी है। तय समय पर भोजन करें यह बहुत ही ज्यादा जरूरी है। आप किसी भी तरह की फास्टिंग अपनाएं लेकिन बस अपने भोजन का समय नियत रखें। मिसाल के तौर पर अगर आप 11 बजे खाना खाते हैं तो उसी समय भोजन लें। अपने शरीर को एक दिनचर्या की आदत लगाना बहुत महत्वपूर्ण है और सारा फर्क इसी से पड़ता है।