Move to Jagran APP

Vaginal Discharge: व्हाइट डिस्चार्ज से परेशान हैं तो रोज़ाना करें इन 3 चीजों का सेवन

Vaginal Discharge आप को भी अगर लगातार पूरे महीने व्हाइट डिस्चार्ज रहता है तो तुरंत एलर्ट हो जाए और उसका उपचार करें। आप इस डिस्चार्ज को कंट्रोल करने के लिए घर में भी देसी नुस्खें अपनाकर उसका उपचार कर सकती है।

By Shahina NoorEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 01:33 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 01:33 PM (IST)
Vaginal Discharge: व्हाइट डिस्चार्ज से परेशान हैं तो रोज़ाना करें इन 3 चीजों का सेवन
आंवला व्हाइट डिस्चार्ज से बचने के लिए बहुत फायदेमंद है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। महिलाओं में पीरियड्स के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होना आम बात है। यह डिस्चार्ज पीरियड्स के पहले और बाद में हो तो इससे कोई परेशानी होने का खतरा नहीं रहता। कई स्थितियों में यह डिस्चार्ज कम या ज्यादा हो सकता है, लेकिन अगर डिस्चार्ज के रंग में बदलाव हो जाए और उसमें बदबू आ जाए तो किसी भी महिला के लिए यह परेशानी पैदा कर सकता है। इसकी वजह से वजाइना में जलन, दर्द, सूजन और खुजली की दिक्‍कत हो सकती है।

loksabha election banner

आप को भी अगर लगातार पूरे महीने व्हाइट डिस्चार्ज रहता है तो तुरंत एलर्ट हो जाए और उसका उपचार करें। आप इस डिस्चार्ज को कंट्रोल करने के लिए घर में भी उपचार कर सकती है। आइए जानते हैं कि व्हाइट डिस्चार्ज को कंट्रोल करने के लिए किन चीजों का सेवन करें।

आंवले करता है डिस्चार्ज का इलाज:

औषधीय गुणों से भरपूर आंवला एक ऐसा सुपरफूड है जो कई बीमारियों से बचाता है। विटामिन सी और पोषक तत्वों से भरपूर आंवला व्हाइट डिस्चार्ज से बचने के लिए बहुत फायदेमंद है। आप आंवले का इस्तेमाल कच्चा, पाउडर के रूप में, या फिर मुरब्बा बना कर कर सकते हैं।

तुलसी के पत्तों का करें सेवन:

तुलसी का इस्तेमाल आप पेस्ट बनाकर कर सकते हैं। सबसे पहले पानी के साथ तुलसी का पेस्‍ट बनाएं और इसमें कुछ मात्रा में शहद को मिलाएं। दिन में दो बार इस ड्रिंक का सेवन करें। इसके अलावा आप तुलसी के पत्‍तों को दूध के साथ भी ले सकते हैं। तुलसी कई बीमारियों का समाधान कर सकती है। अगर आपको व्हाइट डिस्चार्ज आने की समस्या है तो आप तुलसी का सेवन करें।

चावल का मांड

चावल का मांड करता है व्हाइट डिस्चार्ज का समाधान। अगर आपको करीब महीने भर या उससे पहले से ही वजाइना से सफेद पानी निकलने की समस्‍या रहती है तो नियमित रूप से चावल का मांड पीना शुरू कर दें। दिन में 1 बार एक ग्‍लास चावल का मांड पीने से फायदा पहुंचता है। 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.