Move to Jagran APP

Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह में पिएं ये 3 ड्रिंक्स

Weight Loss Tipsसेब के सिरके में एसिटिक एसिड पाया जाता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। वहीं पेट संबंधी सभी विकार दूर हो जाता है। इसके लिए रोजाना सुबह में खाली पेट गुनगुने गर्म पानी में दो चम्मच सेब के सिरके मिलाकर पिएं।

By Pravin KumarEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 09:14 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 09:14 PM (IST)
Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह में पिएं ये 3 ड्रिंक्स

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: मोटापा से निजात पाने के लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं। कुछ लोग जिम में घंटों वर्कआउट करते हैं, तो कुछ लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं। हालांकि, जंक फ़ूड के चलते वेट गेन होने लगता है। इसके लिए जरूरी है कि जंक फ़ूड पर पाबंदी लगाएं। वहीं, बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए संतुलित आहार लें और रोजाना एक्सरसाइज करें। जबकि, डाइटिंग के बदले फाइबर और प्रोटीन रिच फ़ूड का रोजाना सेवन करें। इनके सेवन से मोटापे में आराम मिलता है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इन 3 चीजों का रोजाना सेवन करें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

सेब का सिरका

सेब के सिरके में एसिटिक एसिड पाया जाता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। वहीं, पेट संबंधी सभी विकार दूर हो जाता है। इसके लिए रोजाना सुबह में खाली पेट गुनगुने गर्म पानी में दो चम्मच सेब के सिरके मिलाकर पिएं। इसके सेवन से फैट बर्न होता है जो वजन कम करने में अहम भूमिका निभाता है।

नींबू और शहद

नींबू में भी एसिटिक एसिड, विटामिन-सी और फैट ऑक्सीडेंट पाया जाता है। वहीं, शहद में लिपिड कम करने के गुण पाए जाते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह में खाली पेट गुनगुने गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर सेवन करें। इससे फैट बर्न होता है। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो रोजाना नींबू और शहद युक्त ड्रिंक का सेवन करें।

एलोवेरा

इसमें विटमिंस, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सिडेंट्स के औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही एलोवेरा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी के गुण भी पाए जाते हैं। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना सुबह में खाली पेट एलोवेरा जूस जरूर पिएं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.