Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kajal Benefits: सुंदरता ही नहीं आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है काजल, रोजाना लगाने बढ़ती है रोशनी

    Updated: Sun, 19 May 2024 10:34 AM (IST)

    काजल जिसे कोहल के नाम से भी जाना जाता है एक ट्रेडिशनल इंडियन प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल कई महिलाएं रोजमर्रा की जिंदगी में करती हैं। आंखो में काजल लगाने से कई फायदे होते हैं। पहले नेचुरली बने काजल (Benefits Of Kajal) का इस्तेमाल आंखो के इन्फेक्शन के इलाज के रूप में भी किया जाता था। यह हमारी सुंदरता के साथ-साथ आंखों के विजन को भी अच्छा करता है।

    Hero Image
    काजल लगाने से होते हैं ये फायदे। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्टइल डेस्क, नई दिल्ली। काजल को आंखों का मेकअप कहते हैं, जो इंसान के चेहरे की विशेषताओं को निखारने के लिए जरूरी होता है। काजल (Benefits Of Applying Kajal) या सुरमा आंखों को हाइलाइट करता है और किसी भी मेकअप लुक को सुंदर बनाने के लिए उन्हें निखारता है। आइए यह समझने से शुरुआत करें कि काजल क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंखों के विजन के लिए भी फायदेमंद होता है काजल 

    सुरमा से काजल बनाया जाता है. काजल का उपयोग आपके मेकअप लुक को अच्छा बनाने और आपके लुक को आकर्षक बनाने के लिए किया जाता है। सुंदरता बढ़ाने के अलावा काजल हमारी आंखों (Benefits Of Kajal) के लिए भी बहुत अच्छा होता है। आज हम काजल की ऐसी ही विशेषताओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें - Homemade Kajal : काजल लगाना है पसंद, तो घर पर इस आसान तरीके से करें इसे तैयार

    काजल लगाने के फायदे (Benefits Of Kajal)

    - काजल तनाव से राहत (Stress) देता है और आंखों को आराम देता है।

    - यह पलकों को मजबूत बनाता है और उन्हें घना बनाता है।

    - काजल अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों (Antibacterial Quality) के कारण आंखों के इन्फेक्शन (Eye Infection) को रोकता है।

    - काजल आंखों  के कोनों में गंदगी के रूप में जमा कीटाणुओं को मारने में फायदेमंद है।

    - यह आंखों की कुछ बीमारियों को रोकने और उनका इलाज करने में मदद करता है।

    - यह आंखों को ठंडा और साफ रखता है।

    - आंखों के लिए काजल का इस्तेमाल उन्हें सूरज की हानिकारक किरणों (Ultraviolet Rays) से बचाता है और धूल को उनमें एंटर करने से रोकता है।

    यह भी पढ़ें -   Kajal Side Effects: क्या आप भी रोज काजल लगाने का रखती हैं शौक, तो आंखों को हो सकता है भारी नुकसान

    - यह आंखों को मजबूत बनाता है और विजन में सुधार करता है।

    - काजल आंखों में सूजन (Inflamation) और आंखों से पानी आने का भी इलाज करता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।