Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिना रम के भी इस Christmas बना सकते हैं Eggnog, बस इस रेसिपी को करना होगा फॉलो

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 10:12 AM (IST)

    क्रिसमस (Christmas 2024) का त्योहार आने वाला है। इस त्योहार में अपने परिवार और दोस्तों को गिफ्ट्स देते हैं और एक साथ मिलकर खूब सारा मस्ती-मजा करते हैं। क्रिसमस के मौके पर कई तरह की खास डिशेज भी बनती हैं जिनमें एग्नॉग भी शामिल है। हालांकि इसमें रम मिलाया जाता है। आज हम आपको बिना रम के एग्नॉग बनाने की रेसिपी (Eggnog Recipe) बताने वाले हैं।

    Hero Image
    घर पर क्रिसमस के मौके पर बनाएं टेस्टी Eggnog (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Homemade Eggnog Recipe: क्रिसमस आने वाला है और इसकी तैयारियों के लिए चलहकदमी आप अपने आस-पास महसूस कर सकते हैं। वैसे तो क्रिसमस ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है, लेकिन अब इसे हर धर्म के लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। सर्दी के मौसम में आने वाला यह त्योहार खुशियां बांटने और तोहफे देने का है। क्रिसमस के मौके पर कुछ खास डिशेज, जैसे प्लम केक और एग्नॉग खूब पसंद की जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एग्नॉग एक खास ड्रिंक है, जिसे सर्दी के मौसम में लोग पीना पसंद करते हैं। इसे अक्सर रम के साथ बनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बिना रम के भी एग्नॉग का आनंद ले सकते हैं? जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं! बिना रम के भी एग्नॉग उतना ही स्वादिष्ट और मलाईदार हो सकता है। आइए जानें कैसे (Eggnog Recipe)।

    बिना रम के एग्नॉग बनाने के लिए जरूरी सामग्री

    • दूध
    • अंडे
    • चीनी
    • वेनिला एक्सट्रैक्ट
    • दालचीनी
    • जायफल
    • इलायची
    • नमक
    • क्रीम (ऑप्शनल)

    यह भी पढ़ें: कौन थे संत निकोलस जो बन गए सेंटा क्लॉज? पढ़ें लाल ड्रेस और सफेद दाढ़ी वाले की कहानी

    बिना रम के एग्नॉग बनाने की विधि

    • अंडों को फेंटें- एक बड़े कटोरे में अंडे और चीनी को तब तक फेंटें जब तक कि मिश्रण हल्का और फूला हुआ न हो जाए।
    • दूध और मसाले मिलाएं- एक अलग बर्तन में दूध, वेनिला एक्सट्रैक्ट, दालचीनी, जायफल, इलायची और नमक मिलाएं। इसे मध्यम आंच पर गरम करें, लेकिन उबाल न आने दें।
    • अंडे के मिश्रण में दूध मिलाएं- धीरे-धीरे गर्म दूध के मिश्रण को अंडे के मिश्रण में डालें, लगातार फेंटते रहें।
    • क्रीम मिलाएं- अगर आप चाहें तो मिश्रण में क्रीम मिला सकते हैं। यह एग्नॉग को और ज्यादा मलाईदार बनाएगा।
    • ठंडा करें- मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे फ्रिज में रख दें।
    • सर्विंग- ठंडा करके सर्व करें। आप चाहें तो ऊपर से थोड़ी-सी दालचीनी का पाउडर या कोको पाउडर छिड़क सकते हैं।

    ये टिप्स भी रहेंगी मददगार

    • अंडों को पेस्टराइज करना- अगर आप अंडों को पेस्टराइज करना चाहते हैं, तो आप दूध के मिश्रण को उबाल सकते हैं और फिर इसे अंडे के मिश्रण में डाल सकते हैं।
    • मिश्रण को छानना- अगर आप चाहते हैं कि आपका एग्नॉग बहुत चिकना हो, तो आप मिश्रण को छान सकते हैं।
    • ब्लेंडर में ब्लेंड करें- आप मिश्रण को ब्लेंडर में ब्लेंड करके भी बना सकते हैं। इससे एग्नॉग और ज्यादा फूला हुआ और मलाईदार होगा।

    इस रेसिपी की मदद से आप घर पर आसानी से बिना रम का इस्तेमाल किए भी एग्नॉग बना सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: सिर्फ 75 रुपये में करें शिमला की खूबसूरत वादियों का दीदार, क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर चलेंगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन