विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नान हो या जीरा राइस, स्वाद दोगुना कर देगी ढाबा स्टाइल 'दाल माश'; ये आसान रेसिपी जरूर करें ट्राई

Published: Wed, 23 Sep 2026 03:49 PM (IST)

दाल माश बहुत ही स्वादिष्ट वेजिटेरियन डिश होती है, जिसे बनाना भी काफी आसान होता है।

कैसे बनाएं दाल माश? (AI Generated Image)

कैसे बनाएं दाल माश? (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ढाबे में मिलने वाली दाल माश काफी स्वादिष्ट होती है। इसका स्वाद और खुशबू इतने लाजवाब होते हैं कि हर बाइट में वाह कहने को दिल करता है। नान या जीरा राइस क साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। अगर आप भी घर पर ही ढाबा सटाइल दाल माश बनाना चाहते हैं, तो आइए जानें इसकी बेहद आसान रेसिपी। 


दाल माश रेसिपी

कुल समय : 45 mins
तैयारी का समय : 15 mins
पकाने का समय :30 mins
कोर्स : Main Course
कैलोरी : 150
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन :

दाल माश बनाने के लिए सामग्री:

  • दाल माश (धुली उड़द की दाल)- 1 कप
  • प्याज- 1 बड़ा
  • टमाटर- 2 मध्यम
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च- 3-4
  • अदरक- 1 इंच
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • तेल या देसी घी- 3-4 बड़े चम्मच
  • मसाले-
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • हींग- 1/4 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
  • गरम मसाला पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

दाल माश बनाने की विधि:

1

सबसे पहले भिगोई हुई धुली उड़द की दाल को पानी से निकाल लें। अब एक पैन में 2-2.5 कप पानी डालकर उबाल लें और उसमें भिगोई हुई दाल, थोड़ा-सा नमक और आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर आंच पर पकने दें।

2

अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं। जब जीरा चटकने लगे, तब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक भुनें।

3

इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं और इसका कच्चापन निकालने के लिए एक-दो मिनट तक पकाएं।

4

अब इसमें कटे हुए टमाटर और थोड़ा-सा नमक डालकर पकाएं। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर तब तक पकाएं, जब तक मसाला तेल से अलग न होने लगे।

5

जब मसाला अच्छी तरह भून जाए, तब इसमें उबली हुई उड़द की दाल डालें और मसालों के साथ इसे अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद दाल के ऊपर कटी हुई हरी मिर्च, गरम मसाला और हाथ से क्रश की हुई कसूरी मेथी डालें।

6

अब कड़ाही को ढक दें और धीमी आंच पर 5 मिनट ते लिए पकने दें।

7

दाल माश बनकर तैयार है। ऊपर से पतले कटे अदरक के लच्छे, कटी हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर गार्निश करें और नान या जीरा राइस के साथ सर्व करें।