विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आपके भी चावल हलवा बन जाते हैं? पानी कम-ज्यादा होना ही नहीं, इस एक गलती से बिगड़ता है सारा खेल

Published: Wed, 16 Sep 2026 04:43 PM (IST)

चावल अक्सर चिपचिपे क्यों बन जाते हैं, इसका कारण सिर्फ पानी की मात्रा नहीं, बल्कि स्टार्च से जुड़ा भी हो सकता है।

चावल चिपचिपे होने की असली वजह सिर्फ पानी नहीं! (Image Source: AI-Generated)

चावल चिपचिपे होने की असली वजह सिर्फ पानी नहीं! (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम सोचते हैं कि खिले-खिले चावल बनाना कोई बहुत बड़ा काम नहीं है। बस चावल लो, पानी डालो और गैस पर चढ़ा दो। मगर असली निराशा तब होती है जब कुकर या पतीले का ढक्कन खोलने पर खिले हुए चावल की जगह चिपचिपा 'हलवा' नजर आता है।

ज्यादातर लोगों को लगता है कि ऐसा पानी कम या ज्यादा होने की वजह से हुआ है। हम पानी का नाप एकदम सही रखते हैं, फिर भी चावल आपस में चिपक जाते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है? असल में, पानी के अलावा एक और छोटी सी गलती है जो आपके चावलों का पूरा स्वाद और रूप बिगाड़ देती है।

लोगों से अक्सर हो जाती है ये गलती

वह सबसे बड़ी गलती है- चावलों का स्टार्च ठीक से ना निकालना और पकते समय उन्हें बार-बार चलाना। जी हां। जब हम जल्दी-बाजी में चावलों को सिर्फ एक बार पानी से धोकर पकने रख देते हैं, तो उनके ऊपर चिपका स्टार्च वहीं रह जाता है। पकते समय यही स्टार्च गोंद का काम करता है और चावलों को आपस में चिपका कर बिल्कुल हलवा बना देता है। इसके अलावा, कई लोगों की आदत होती है कि वो उबलते हुए चावल में बार-बार चम्मच चलाते हैं। इससे चावल के कच्चे दाने बीच से टूट जाते हैं और उनका अंदरूनी स्टार्च भी बाहर आ जाता है, जिससे चिपचिपाहट और बढ़ जाती है।

परफेक्ट और खिले-खिले चावल बनाने का सही तरीका

अगर आप चाहते हैं कि आपके चावल का एक-एक दाना मोतियों की तरह अलग-अलग रहे, तो अगली बार इन आसान स्टेप्स को जरूर फॉलो करें:

  • पानी साफ होने तक धोएं: चावल को पकाने से पहले कम से कम 3 से 4 बार हल्के हाथों से रगड़ कर धोएं। जब तक धोने वाला पानी सफेद से बिल्कुल साफ ना दिखने लगे, तब तक धोना जरूरी है।
  • भिगोना है जरूरी: चावल को अच्छे से धोने के बाद 15 से 20 मिनट के लिए साफ पानी में भिगो कर जरूर रखें। इससे चावल पकने के बाद लंबे, मुलायम और खिले-खिले बनते हैं।
  • चम्मच न घुमाएं: चावलों को उबलते पानी में डालने के बाद बस एक बार हल्के से चलाएं। इसके बाद बार-बार चम्मच घुमाने की गलती बिल्कुल ना करें।
  • रेस्ट करने दें: गैस बंद करने के तुरंत बाद चावल पर से ढक्कन ना हटाएं और ना ही उन्हें प्लेट में निकालें। उन्हें 5 से 10 मिनट के लिए अपनी ही भाप में सेट होने दें।

इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप हर बार परफेक्ट चावल बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सिर्फ सादे पानी से धोकर कभी न करें टमाटर का इस्तेमाल, किचन में रखे 'नमक' से करें इन्हें पूरी तरह जर्म-फ्री

यह भी पढ़ें- कटे हुए आलू को काला होने से बचाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, लंबे समय तक रहेंगे एकदम सफेद