मीठे में करना चाहते हैं कुछ नया ट्राई, तो इस बार बनाएं मलाईदार ‘केले की खीर'; उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी
केले की खीर स्वाद में काफी लाजवाब होती है। इसे बनाना भी काफी आसान होता है।

कैसे बनाएं केले की खीर? (AI Generated Image)
केले की खीर स्वाद में काफी लाजवाब होती है। इसे बनाना भी काफी आसान होता है।

कैसे बनाएं केले की खीर? (AI Generated Image)
सबसे पहले एक कड़ाही में एक लीटर फुल क्रीम दूध को मध्यम आंच पर उबलने के लिए रख दें। जब दूध उबलकर आधा हो जाए, तो आंच धीमी कर दें और इसे धीमी आंच पर चलाते रहे। ऐसा तब तक करें, जब तक दूध आधा न रह जाए।
जब तक दूध गाढ़ा हो रहा हो, तब तक केलों को छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें और कुछ केलों को गोल-गोल काट लें।
अब एक छोटे पैन में एक चम्मच घी गर्म करें और इसमें ड्राई फ्रूट्स को भूनकर निकाल लें।
अब इसी पैन में कटे हुए और मैश किए हुए केले डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट के लिए भुन लें।
जब दूध अच्छी तरह गाढ़ा और मलाईदार हो जाए, तो उसमें चीनी और केसर वाला दूध मिला दें। चीनी के घुलने तक दूध को दो मिनट और पकाएं।
अब गैस बंद कर दें और दूध को थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें भुने हुए केले का मिश्रण दूध में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। लास्ट में इलायची पाउडर और भुने हुए मेवे डालकर मिक्स करें। गरमा-गरम केले की खीर तैयार है।