विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ पर चांद निकलने तक रहना है एनर्जेटिक? सरगी में इन चीजों को जरूर करें शामिल

Published: Tue, 27 Oct 2026 08:00 PM (IST)

करवाचौथ के व्रत में दिनभर ऊर्जावान रहने के लिए सरगी में पौष्टिक और हाइड्रेटिंग चीजें शामिल करें।

सरगी की थाली में ये हेल्दी चीजें करें शामिल (Image Source: AI Generated)

सरगी की थाली में ये हेल्दी चीजें करें शामिल (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। पूरे दिन बिना पानी के रहना सेहत पर भारी पड़ सकता है, जिसके लिए जरूरी है कि अपनी सरगी की थाली में कुछ ऐसी चीजें शामिल की जाएं कि दिनभर एनर्जी लेवल बना रहे। 

अगर आपके यहां भी सरगी की रस्म निभाई जाती है, तो आप अपनी इस थाली में तला-भुना शामिल करने के बजाय थाली में पौष्टिक और हाइड्रेटिंग चीजें शामिल करें। 

ड्राई फ्रूट्स और सीड्स

थाली में कुछ हो न हो, सुपरफूड्स कहे जाने वाले ड्राई फ्रूट्स और सीड्स जरूर होने चाहिए। इसके लिए एक रात पहले 3-4 बादाम, किशमिश या अंजीर भिगोकर रख दें। 3-4 अखरोट और 3-4 काजू भी रखें। इसके अलावा, कद्दू, सूरजमुखी और चिया सीड्स रोस्ट करके शामिल करें। 

इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर फल

अनार, सेब, पपीता, संतरा, मौसमी और नाशपाती जैसे फलों को थाली में जोड़ें, ये आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करेंगे। 

नारियल पानी 

नारियल के पानी में पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। इसकी मदद से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा और दिनभर कमजोरी महसूस नहीं होगी। 

दूध की सेवई 

दूध की सेवई को थाली में शामिल करने से लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होगा। 1 गिलास दूध, 1 कप सेवई, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर और गुड़ डालकर आसानी से सेवई तैयार की जा सकती है। आप चाहे तो काजू बादाम को अलग से खाए के बजाय सेवई में डाल सकती हैं। 

एक पनीर का पराठा 

पनीर का प्रोटीन और फैट पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। फिर इससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होगा। इसे बनाने के लिए पनीर को मैश करके उसमें भुना हुआ जीरा, 2 चुटकी लाल मिर्च और जरूरत अनुसार नमक डालें। इसके बाद गेहूं या मल्टीग्रेन आटा गूंध कर उसमें पनीर की स्टफिंग करें और इसका पराठा सेंक लें। ध्यान रखें कि इसमें मैदा नहीं मिलाना है और कम तेल का इस्तेमाल करना है। 

एक कटोरी दही 

दही प्रोटीन और कैल्शियम से रिच होने के साथ ही भूखे पेट रहने की वजह से होने वाली एसिडिटी से बचा सकता है। ऐसे में पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए सरगी थाली में एक कटोरी दही को शामिल करना न भूलें। 

यह भी पढ़ें- कालीन ही नहीं, स्वाद का भी गढ़ है उत्तर प्रदेश का भदोही जिला; आपका दिल जीत लेंगे यहां के 5 मशहूर पकवान

यह भी पढ़ें- रोज वही दाल-सब्जी खाकर भर गया है मन? झटपट बनाएं केरल स्टाइल सहजन करी, स्वाद के साथ है सेहत का भी डबल डोज