विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस सीक्रेट ट्रिक से घर पर बनाएं बिल्कुल बाजार जैसे हनी चिली पोटेटो, बनेंगे एकदम क्रिस्पी और टेस्टी

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:00 PM (IST)

हनी चिली पोटेटो स्वाद में लाजवाब होते हैं। इस डिश को घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है।

कैसे बनाएं क्रिस्टी हनी चिली पोटेटो? (AI Generated Image)

कैसे बनाएं क्रिस्टी हनी चिली पोटेटो? (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हनी चिली पोटेटो का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। ये इंडो-चाइनीज डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को काफी पसंद आता है। क्रिस्पी आलू पर तीखी सॉस और शहर की हल्की मिठास इस डिश को लाजवाब स्वाद देते हैं। 

अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी और टेस्टी हनी चिली पोटेटो बनाना चाहते हैं, तो आइए जानें इसकी आसान रेसिपी।


हनी चिली पोटेटो रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 30 mins
तैयारी का समय : 5 mins
पकाने का समय :25 mins
कोर्स : Snacks
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Chinese

हनी चिली पोटेटो बनाने के लिए सामग्री:

  • आलू- 3-4
  • कॉर्नफ्लोर- 3-4 बड़े चम्मच
  • मैदा- 2 बड़े चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- तलने के लिए
  • तेल- 1-2 बड़े चम्मच
  • लहसुन- 1 बड़ा चम्मच
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 2
  • प्याज- 1
  • शिमला मिर्च- 1
  • सफेद तिल- 1 छोटा चम्मच
  • टोमैटो केचप- 2 बड़े चम्मच
  • रेड चिली सॉस- 1 बड़ा चम्मच
  • सोया सॉस- 1 छोटा चम्मच
  • विनेगर- 1 छोटा चम्मच
  • शहद- 1.5 से 2 बड़े चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर स्लरी- 1 छोटा चम्मच

हनी चिली पोटेटो बनाने की विधि:

1

सबसे पहले आलू को छीलकर फ्रेंच फ्राइज की तरह लंबा-लंबा काट लें और इन्हें 5-7 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोकर रख दें।

2

इसके बाद आलू को पानी से निकालकर पेपर टावल या किसी सूती कपड़े पर अच्छी तरह सुखा लें।

3

अब एक बड़े बर्तन में आलू लें और इसमें 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर, मैदा, थोड़ा-सा नमक और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडकर डालकर अच्छी तरह मिला लें।

4

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें आलू को क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई कर लें। इन्हें एक बार हल्का फ्राई करके निकाल लें और फिर तेज गर्म तेल में दोबाला कुछ सेकंड के लिए फ्राई करें।

5

इसके बाद एक पैन में एक बड़ा चम्मच तेल गर्म करें और इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और अदरक डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें।

6

अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च, प्याज और शिमला मिर्च डालें और इन्हें तेज आंच पर 1-2 मिनट के लिए भूनें ताकि सब्जियों का क्रंच बना रहे।

7

अब आंच को धीमा करें और इसमें टोमैटो केचप, रेड चिली सॉस, सोया सॉस, विनेगर और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

8

अब इस सॉस में कॉर्नफ्लोर स्लरी डालें और लगातार चलाते रहें, जब तक सॉस गाढ़ी न हो जाएं। इसके बाद आंच को बिल्कुल धीमा कर दें और इसमें शहद मिलाएं।

9

इसके बाद फ्राई किए हुए आलू को इस सॉस में डालें और जल्दी-जल्दी टॉस करें, ताकि सॉस की कोटिंग सभी पीसेस पर हो जाए।

10

अब गैस बंद कर दें और गरमा-गरम हनी चिली पोटेटो सर्व करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।