यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kebab Ideas For Eid: ईद पर 6 तरह के कबाब से करें मेहमानों की खिदमत, स्वाद में है बेहद लाजवाब
रमजान का पाक महीना चल रहा है। ईद भी नजदीक आ चुकी है। ईद का त्योहार सिर्फ इबादत और खुशियों ...और पढ़ें

HighLights
- ईद की तैयारियां जारों पर चल रही हैं।
- ईद खुशियां मनाने का एक अच्छा मौका होता है।
- ईद पर किमामी सेवई जरूर बनाई जाती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ईद का त्योहार नजदीक है। रमजान के महीना का समापन होने वाला है। ऐसे में लोगों ने ईद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ईद खुशियों का त्योहार है। ईद का त्योहार सिर्फ इबादत और खुशियों का ही नहीं, बल्कि लजीज खाने का भी होता है। ऐसे में घरों में कई तरह के लजीज व्यंजन बनाए जाते हैं। ईद पर किमामी सेवई सबसे ज्यादा खाई जाती है। अगर इनसे हटकर कुछ बनाने की सोच रहे हैं ताे कबाब एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
इस साल ईद पर आप 5 तरह के स्वादिष्ट कबाब बना सकते हैं। इन्हें आप आसानी से बना सकते हैं। इनके स्वाद और खुशबू आपकी ईद को और भी खास बना देंगे। आइए जानते हैं विस्तार से-
गलौटी कबाब
गलौटी कबाब लखनऊ की शान माने जाते हैं। ये मुलायम और मुंह में घुल जाने वाले कबाब होते हैं। इन्हें खास मसालों और पिसे हुए मटन या चिकन से तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए मीट में पपीते का पेस्ट मिलाया जाता है, जिससे यह बेहद सॉफ्ट बनते हैं। आप इसे मेहमानों को हरी चटनी और पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।
शामी कबाब
शामी कबाब ईद पर जरूर बनाया जाता है। यह मुलायम और स्वादिष्ट कबाब चिकन या मटन कीमा, चना दाल और मसालों से बनाकर तैयार किया जाता है। इसे तवे पर कुरकुरा होने तक सेंका जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। शामी कबाब को धनिया-पुदीने की चटनी के साथ खा सकते हैं। इससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
हरा भरा कबाब
अगर आप ईद पर वेजिटेरियन ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो हरा भरा कबाब एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसे पालक, आलू, हरी मटर और पनीर मिलाकर बनाया जाता है। यह न केवल हेल्दी होता है, बल्कि दिखने में भी बेहद आकर्षक लगता है। आप इसे हरी चटनी के साथ मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। यकीन मानिए, हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
बेसन कबाब
बेसन कबाब खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को हल्का भून लेना होता है। इनमें कुछ खड़े मसाले मिलाए जाते हैं। वहीं इनमें कुछ मौसमी सब्जियों काे मिलाकर बनाया जा सकता है। आप इसे ग्रीन चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
हलीम कबाब
हलीम कबाब हर किसी को बेहद पसंद आता है। इसे कीमे, दाल और मसालों को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे तवे पर हल्का क्रिस्पी होने तक सेंकना होता है। यह अपने स्वाद के कारण लोगों का दिल जीत सकता है।
दही के कबाब
अगर आप ईद पर कुछ हल्का और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो दही के कबाब बना लें। इसे हंग कर्ड, ब्रेड क्रम्ब्स और मसालों से तैयार किया जाता है। यह कबाब बाहर से कुरकुरा और अंदर से मलाईदार होता है, जो हर किसी को पसंद आता है। इसे गर्मागर्म हरी चटनी के साथ सर्व करें।
