विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्‍वाद‍िष्‍ट के साथ-साथ हेल्‍दी भी हैं लौकी से बने 6 ड‍िशेज, गर्मियों में शरीर को रखेंगे ठंडा

Published: Sun, 13 Apr 2025 01:26 PM (GMT+05:30)

गर्मियों में लौकी एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकता है। लौकी से कई तरह के ड‍िशेज बनाए जा सकते हैं। ये ...और पढ़ें

गर्मियों में जरूर ट्राई करें ये रेस‍िपीज। (Image Credit- Freepik)
गर्मियों में जरूर ट्राई करें ये रेस‍िपीज। (Image Credit- Freepik)

HighLights

  1. गर्मी में लौकी जरूर खाना चाह‍िए।
  2. गर्मी में सेहत का खास ख्‍याल रखना होता है।
  3. लौकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दि‍ल्‍ली। इस बार माैसम वि‍भाग की ओर से भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। गर्मी में हमें अपनी सेहत का कुछ ज्‍यादा ही ख्‍याल रखना होता है। इस दौरान मौसमी फलों और सब्‍ज‍ियों को अपनी डाइट में शाम‍िल करते हैं। ये हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। उन्‍हीं में से लौकी एक है। ये खाने में ज‍ितनी स्‍वाद‍िष्‍ट होती है, उससे कहीं ज्‍यादा सेहत के ल‍िहाज से फायदेमंद है। सर्दी हो या गर्मी, ये हर सीजन में बेस्‍ट है।

गर्मी के मौसम में आप कई तरीकों से अपनी डाइट में लौकी को शाम‍िल कर सकते हैं। इसका कोफ्ता, रायता, खीर, हलवा और बर्फी जैसी कई चीजें बनाई जा सकती हैं। ये हर रूप में आपको फायदा पहुंचाती है। आज हम आपको लौकी से बनने वाले ड‍िशेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्‍हें बनाना भी बेहद आसान है। आइए सब कुछ जानते हैं व‍िस्‍तार से-

लौकी का जूस

सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से आपके शरीर को कई फायदे म‍िलते हैं। ये वजन कम करने में भी असरदार है। यह शरीर को ठंडक देता है। इसके साथ ही हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

लौकी की सब्जी

पारंपरिक तरीके से बनी लौकी की सूखी या रसेदार सब्जी गर्मियों में खाने के ल‍िहाज से अच्‍छी मानी जाती है। ये हल्की और आसानी से पचने वाली सब्‍जी है। इसे रोटी या चावल के साथ खाया जा सकता है।

लौकी का पराठा

अगर आपके घर में कोई भी लौकी खाना नहीं पसंद करता है तो आप एक बार लौकी का पराठा ट्राई कर सकती हैं। लौकी को घ‍िस कर आटे में गूंथ लें। इसका पराठा बना लें। ये हर क‍िसी को बेहद पसंद आएगी। इसे अचार या चटनी के साथ खाएं। ये बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट लगते हैं।

लौकी का रायता

दही और घ‍िसी हुई उबली लौकी को मिलाकर रायता तैयार क‍िया जा सकता है। यह पेट को ठंडक देता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है। इसे आप ठंडा-ठंडा खाने के साथ सर्व करें।

लौकी का हलवा

भारत में खाना खाने के बाद मीठा खाने की परंपरा है। ऐसे में आप भी अगर हेल्‍दी ऑप्‍शन तलाश रहे हैं ताे आपको लौकी का हलवा ट्राई करना चाह‍िए। ये खाने में टेस्‍टी तो है ही, सेहत के ल‍िहाज से भी हेल्‍दी है।

लौकी की खिचड़ी

मूंग दाल और चावल के साथ लौकी मिलाकर खिचड़ी भी बनाया जा सकता है। ये भी एक हेल्‍दी ऑप्‍शन है। यह एक पौष्टिक और हल्का भोजन है। ये पाचन को भी दुरुस्‍त रखता है। आप लौकी का दाल भी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाता है लौकी का जूस, रोजाना पीने से मिलते हैं 5 बेमिसाल फायदे

यह भी पढ़ें: च‍ि‍लच‍िलाती धूप ने सोख ल‍िया है शरीर का पानी, तो ट्राई करें 5 तरह के रायते; बॉडी को म‍िलेगी ठंडक