विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्दी के मौसम में में शरीर को अंदर से गर्माहट देगा ये गर्मा-गर्म 'चिकन-कॉर्न सूप', उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:30 PM (IST)

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्माहट देने और स्वाद का आनंद लेने के लिए चिकन-कॉर्न सूप एक बेहतरीन विकल्प है।

घर पर बना चिकन-कॉर्न सूप (AI Generated Image)

घर पर बना चिकन-कॉर्न सूप (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ठंड का मौसम आते ही मन कुछ ऐसा खाने को करता है, जो शरीर को अंदर से गर्माहट दे और स्वाद में भी बेहतरीन हो। इसलिए इस मौसम में गर्मा-गर्म सूप पीने से बेहतर और कुछ नहीं लगता, उस पर भी अगर चिकन-कॉर्न सूप हो, तो मजा दोगुना हो जाता है। 

चिकन-कॉर्न सूप स्वाद में तो मजेदार होता ही है। साथ ही, सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आप भी इस ठंड के मौसम में चिकन-कॉर्न सूप का आनंद लेना चाहते हैं, तो आइए जानें इसकी एकदम आसान रेसिपी। 


चिकन-कॉर्न सूप रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 30 mins
तैयारी का समय : 10 mins
पकाने का समय :20 mins
कोर्स : Soup
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Others

चिकन-कॉर्न सूप बनाने के लिए सामग्री:

  • बोनलेस चिकन- 200 ग्राम
  • स्वीट कॉर्न- 1 कप
  • चिकन स्टॉक या पानी- 4 से 5 कप
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • कॉर्नफ्लार- 2 बड़े चम्मच
  • बटर- 1-2 बड़े चम्मच
  • सोया सॉस- 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • विनेगर- 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च और सिरके का घोल- स्वादानुसार
  • हरा प्याज- बारीक कटा हुआ
  • नमक- स्वादानुसार

चिकन-कॉर्न सूप बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक पैन में बोनलेस चिकन और 4-5 कप पानी या चिकन स्टॉक डालें।

2

इसमें थोड़ा सा नमक और चुटकी भर काली मिर्च डालकर चिकन को अच्छी तरह से उबाल लें। जब चिकन पक जाए, तो उसे पानी से बाहर निकालकर ठंडा कर लें और उसके छोटे-छोटे श्रेड अलग कर लें।

3

बचे हुए पानी या स्टॉक फेंकें नहीं, सूप में इसी का इस्तेमाल करें क्योंकि यह सूप को असली स्वाद देता है।

4

अब स्वीट कॉर्न के दानों को मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें। कुछ साबुत दाने बचाकर अलग रख लें ताकि सूप पीते समय कॉर्न का क्रंच मुंह में आए।

5

अब एक पैन में मक्खन गरम करें और इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें, ताकि उसकी कच्ची महक निकल जाए।

6

अब इसमें पिसा हुआ और साबुत स्वीट कॉर्न डालकर 1-2 मिनट तक भूनें।

7

इसके बाद पैन में उबले हुए चिकन श्रेड्स और पानी या चिकन स्टॉक मिला दें। इसे मध्यम आंच पर उबलने दें।

8

जब सूप में उबाल आ जाए, तो इसमें सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।

9

अब एक छोटी कटोरी में दो बड़े चम्मच कॉर्नफ्लार लें और उसमें थोड़ा सा ठंडा पानी मिलाकर एक चिकना घोल तैयार कर लें। इस घोल को उबलते हुए सूप में धीरे-धीरे कर के डालें और लगातार करछी चलाते रहें, ताकि गांठें न पड़ें। इसे 2-3 मिनट तक पकने दें।

10

अब इसमें विनेगर मिलाएं और गैस बंद कर दें। ऊपर से बारीक कटे हुए हरे प्याज के पत्तों से गार्निश करें और सर्व करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।