यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गर्मी के लिए बेस्ट हैं ये 4 तरह के दही चाट, दिल्ली वालों की हैं फेवरेट; आप भी जरूर करें ट्राई
अगर आप दिल्ली में हैं या कुछ समय में विजिट करने वाले हैं तो आपको यहां के फेमस दही से ...और पढ़ें

ट्राई करें दही से बनने वाले ये स्नैक्स (Image Credit- Freepik)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में खानपान का खास ख्याल रखना हाेता है। ये वो मौसम होता है जब शरीर को ठंडा रखन की जरूरत होती है। इस दौरान पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। गर्मियों को फलों का सीजन कहा जाता है। आपको मार्केट में कई तरह के मौसमी फल मिल जाएंगे। वहीं हरी सब्जियां भी देखने को मिलेंगी। अगर आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो इससे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी।
साथ ही आपको जरूरी पोषण भी मिलेंगे। हालांकि जब भी गर्मी अपने चरम पर होती है तो कुछ ठंडा, मसालेदार और चटपटा खाने का दिल करता है। ऐसे में दही से बेहतर क्या ही हो सकता है। गर्मियों में दही खूब खाई जाती है। ये हमारे पेट को ठंडा रखने का काम करती है। दही एक ऐसी चीज है जिससे आप कई तरह के स्नैक्स बना सकते हैं।
अगर आप दिल्ली में हैं और यहां की सड़ी गर्मी से राहत पाना चाहते हैं तो दही चाट से बेहतर भला और क्या हो सकता है। खट्टी-मीठी चटनी, ठंडी दही, अनार दाने और मसालों से बनी ये चाट हर किसी को खूब पसंद आ जाती है। दिल्ली में दही से बनने वाले कई तरह के स्नैक्स आपको विभिन्न जगहों पर मिल जाएंगे।
दही भल्ला
दिल्ली में मिलने वाला ये सबसे फेमस स्ट्रीट फूड है। इसे उड़द दाल से बनाया जाता है। इस भल्ले को ठंडी दही में भिगोकर मीठी इमली और तीखी हरी चटनी से सजाया जाता है। वहीं इसके ऊपर से जीरा पाउडर, लाल मिर्च और अनार दानों से गार्निश कर दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: खास मौकों पर जरूर बनाएं कढ़ाई पनीर, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे लोग
पापड़ी चाट
दिल्ली में दूसरी चीज अगर कुछ फेमस है तो वो है पापड़ी चाट। ये खाने में क्रिस्पी और ठंडी होती है। इसका स्वाद एकदम लाजवाब होता है।
भरवां गोलगप्पे
गोल गप्पे तो शायद ही कोई ऐसा हो जिसे न पसंद हो। दिल्ली में आपको दही वाले गोल गप्पे भी जगह-जगह मिल जाएंगे। आपको बता दें कि इसमें पानी की जगह ठंडी दही, उबले आलू या चने, चटनी और मसाले डाले जाते हैं। इसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है।
दही आलू टिक्की चाट
टिक्की भले ही गर्म खाने में अच्छी लगती है लेकिन इसका दही वाला वर्जन बेस्ट होता है। दरअसल, करारे आलू टिक्की को दही, चटनियों और अनार से सजाकर परोसा जाता है। ठंडा-गरम का ये कॉम्बिनेशन वाकई लाजवाब होता है। अगर आप इस गर्मी कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो दही से बने ये स्नैक्स आपके लिए बेस्ट रहेंगे। ये खाने का स्वाद दोगुना कर देगा।
