यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्रेकफास्ट में बनाएं अलग-अलग तरह के टेस्टी उत्तपम, बस 10 मिनट में बनकर हो जाएंगे तैयार
रोज सुबह ब्रेकफास्ट करना हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। इससे हमें काम करने की एनर्जी मिलती है ...और पढ़ें

HighLights
- रोज सुबह ब्रेकफास्ट करना बेहद जरूरी है।
- इससे दिनभर काम करने के लिए एनर्जी मिलती है।
- ब्रेकफास्ट के लिए अलग-अलग तरह के उत्तपम बना सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Uttapam For Breakfast: ब्रेकफास्ट हमारे दिन का सबसे जरूरी मील होता है। इसलिए सुबह का नाश्ता हेल्दी और हेवी होना चाहिए, ताकि दिनभर हम एनर्जेटिक रह सकें। हालांकि, रोजाना एक ही तरह का नाश्ता कुछ समय के बाद बोरिंग लगने लगता है खासकर बच्चों को। बच्चे रोज ब्रेकफास्ट में कुछ नया और टेस्टी खाना चाहते हैं।
ऐसे में आगर आप साउथ इंडिया की ये डिश बनाकर अपने मुंह का स्वाद बदल सकते हैं। साउथ का इडली, डोसा तो आप खाते ही होंगे, लेकिन इस बार उत्तपम की कुछ अलग-अलग वेरायटी घर पर बना सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और इसका बैटर आप एक दिन पहले आराम से बनाकर रख सकते हैं और बच्चों को सुबह-सुबह गर्मा-गर्म उत्तपम बनाकर खिला सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
प्याज उत्तपम
प्याज का उत्तपम खाने में बहुत टेस्टी और क्रंची होता है। इसे बनाने के लिए उत्तपम के बैटर में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और धनिया डालकर तैयार करें और इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
यह भी पढ़ें: जानें उत्तपम सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी, जिसे खाकर सभी बोलेंगे वाह!
टमाटर उत्तपम
इसे बनाने के लिए उत्तपम बैटर में बारीक कटे टमाटर मिलाएं। इससे उत्तपम को एक टैंगी टेस्ट मिलता है। इसे घर की बनी नारियल की चटनी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
पनीर उत्तपम
सुबह-सुबह कुछ हेवी खाना है, तो पनीर उत्तपम बना सकते हैं। ये बच्चों को भी खूब पसंद आता है। इसे बनाने के लिए उत्तपम के बैटर में कद्दू-कस हुआ पनीर मिलाया जाता है और ये खाने में बहुत टेस्टी लगता है।
वेज उत्तपम
वेज उत्तपम काफी हेवी और पेट भरने वाला होता है। इसे बनाने के लिए उत्तपम के बैटर में बारीक कटी हुई सब्जियां जैसे गाजर, प्याज, शिमला मिर्च, गोभी आदि का मिश्रण डाला जाता है।
मसाला उत्तपम
बच्चों का सबसे फेवरेट मसाला उत्तपम बनाने के लिए उत्तपम के बैटर में आलू-प्याज का मसाला डाला जाता है, जिससे यह और भी तीखा और मसालेदार बन जाता है। इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है।
चीज उत्तपम
बच्चों के लिए आप चीज उत्तपम भी बना सकते हैं। इसमें उत्तपम बैटर में ग्रेटेड चीज मिलाई जाती है, जिससे यह चीजी स्वाद लेकर आता है।
यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना नाश्ते में खाएं ये 4 चीजें
