विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिखने में गोल-मटोल, खाने में लाजवाब! कर्नाटक की इस देसी डिश के दीवाने हैं लोग, कैल्शियम का भी है खजाना

Published: Sun, 01 Nov 2026 10:19 AM (IST)

क्या आपने कभी कर्नाटक के सबसे पुराने और लोकप्रिय देसी व्यंजनों में से एक 'रागी मुद्दे' का स्वाद लिया है?

कर्नाटक का देसी सुपरफूड 'रागी मुद्दे' (Image Source: AI-Generated)

कर्नाटक का देसी सुपरफूड 'रागी मुद्दे' (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय व्यंजनों की बात हो और कर्नाटक के ग्रामीण स्वाद का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। दक्षिण कर्नाटक- खासकर मैसूर, तुमकुरु, मांड्या और इसके आस-पास के इलाकों में एक डिश बहुत ही चाव से खाई जाती है, जिसका नाम है 'रागी मुद्दे'।

यह कोई साधारण रेसिपी नहीं है, बल्कि यह इस राज्य के सबसे प्राचीन और लोकप्रिय ग्रामीण खानपान का एक अहम हिस्सा है। पीढ़ियों से यह डिश उन किसानों और कड़ी मेहनत करने वाले लोगों की थाली की शान रही है, जिनके दैनिक जीवन का यह मुख्य भोजन है।

Ragi mudde

(Image Source: AI-Generated)

आम आदमी की रसोई से सुपरफूड बनने का सफर

रागी असल में एक पौष्टिक मोटा अनाज है। दक्षिण भारत के खेतों में इसकी पैदावार कोई नई बात नहीं है, बल्कि यहां सदियों से इसे उगाया जा रहा है। पुराने समय की बात करें तो रागी का आटा हर जगह बड़ी आसानी से मिल जाया करता था, इसलिए आम लोगों ने इसे अपनी रोजमर्रा की रसोई का हिस्सा बना लिया। समय के साथ यह वहां की ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक भोजन की सबसे बड़ी पहचान बन गया।

अगर आपके मन में यह सवाल है कि इसे 'मुद्दे' क्यों कहा जाता है, तो इसका जवाब स्थानीय भाषा में छिपा है। दरअसल, कन्नड़ भाषा में 'मुद्दे' शब्द का मतलब होता है- एक नरम, गोल आकार की लोई या गोला। इसी गोल आकार की वजह से इस डिश को यह खास नाम मिला है।

स्वाद ही नहीं, हड्डियों के लिए कैल्शियम का भी खजाना

रागी मुद्दे सिर्फ भूख नहीं मिटाता, बल्कि यह शरीर के लिए कैल्शियम का एक बहुत ही बेहतरीन और प्राकृतिक वनस्पति स्रोत भी है। इस व्यंजन का असली मजा तभी है, जब इसे चूल्हे से उतारकर बिल्कुल गरमा-गरम परोसा जाए।

इसे खाने का पारंपरिक तरीका भी बेहद खास है। लोग इसे अक्सर 'बस्सारु' नाम की एक पारंपरिक करी के साथ खाते हैं। यह करी बनाने का तरीका बड़ा ही अनोखा है- इसे दाल या सब्जियों को उबालने के बाद बचे हुए पानी में खास मसाले मिलाकर तैयार किया जाता है। इसके अलावा, रागी मुद्दे के स्वाद को दोगुना करने के लिए इसे 'सारु', 'उप्सारु' या फिर दाल और ढेर सारी सब्जियों से बने स्वादिष्ट सांभर के साथ भी परोसा जाता है।

यह भी पढ़ें- जंक फूड को कहें अलविदा; ट्राई करें क्रिस्पी रागी चिप्स, जो स्वाद में बेमिसाल और सेहत में हैं कमाल

यह भी पढ़ें- मीठे की क्रेविंग में आटा-सूजी नहीं, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर 'रागी का हलवा'; कूट-कूटकर भरा है कैल्शियम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।