विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाही पनीर का स्वाद भी इसके आगे फीका, घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर यह लाजवाब 'बेसन खरना', नोट करें रेसिपी

Published: Wed, 29 Jul 2026 04:16 PM (IST)

प्रोटीन के लिए हमेशा पनीर खाकर बोर हो गए हैं तो ट्राई करें राजस्थान की यह ट्रेडिशनल डिश बेसन का खरना।

बेसन का खरना (Image Source: AI Generated)

बेसन का खरना (Image Source: AI Generated)

HighLights

  1. शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का उत्तम स्रोत

  2. राजस्थानी बेसन खरना बनाने की आसान विधि

  3. पनीर का स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वेजिटेरियन लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी यही है कि उनके पास प्रोटीन के बहुत कम सोर्स मौजूद हैं। इनमें भी आसानी से उपलब्ध होने वाला पनीर सबसे ज्यादा खाया जाता है। ऐसे में अगर आप पनीर या उससे बनी डिशेज खाकर बोर हो गए हैं तो क्यों न प्रोटीन के दूसरे बेस्ट ऑप्शन की तरफ बढ़ा जाए। हम बात कर रहे हैं प्रोटीन रिच बेसन खरना की। 

बेसन का खरना 

बेसन का खरना वैसे तो राजस्थान की एक पारंपरिक डिश है लेकिन इसे नॉर्थ इंडिया में बड़े चाव से खाया जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की स्पेशल रेसिपी

सामग्री 

  • 1 से 1.5 कप बेसन 

  • 1/2 चम्मच हल्दी 

  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च 

  • 2-3 चम्मच तेल 

  • स्वादानुसार नमक

  • जरूरत अनुसार पानी

ग्रेवी के लिए सामग्री 

  • 2 मीडियम साइज बारीक कटी प्याज 

  • 2 छोटे बारीक कटे टमाटर 

  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट 

  • खड़े मसाले - लौंग, इलायची, दालचीनी और तेजपत्ता

  • 1 चम्मच हल्दी 

  • 2 चम्मच लाल मिर्च 

  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर 

  • 1/2 चम्मच गरम मसाला 

  • 1/2 चम्मच कसूरी मेथी 

  • 3 बड़े चम्मच तेल 

  • 1 चम्मच जीरा 

  • स्वादानुसार नमक

विधि 

  1. बेसन खरना बनाने के लिए आपको एक मीडियम साइज बर्तन लेना है। और उसमें बेसन डाल लेना है। 

  2. इसके बाद नमक, लाल मिर्च और हल्दी के साथ पानी डालकर घोल तैयार कर लें। ध्यान रहे कि यह घोल गाढ़ा होना चाहिए। 

  3. इस घोल को भांप में अच्छी से पका लेना है और जब यह पक जाए तो छोटे-छोटे चोकोर टुकड़ों में काट लें। 

  4. अब कड़ाही में तेल डालें और इन टुकड़ों को सुनहरा होने तक फ्राई करें। फिर इन्हें अलग प्लेट में निकाल लें।   

  5. ग्रेवी तैयार करने के लिए उसी कड़ाही में जीरा, खड़ा मसाला भूनें और उसके प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट डालें। 

  6. जब प्याज भूनने के बाद उसमें टमाटर के साथ हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और लाल मिर्च डालें। 

  7. इस मसाले को तब तक भूनना है जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे। 

  8. इस स्टेप में बेसन के टुकड़ों को ग्रेवी में डालें और जरूरत अनुसार पानी डालकर इसे थोड़ी देर तक धीमी आंच पर पकाएं। 

  9. कम से कम 5-7 मिनट तक इस सब्जी को धीमी आंच पर पकने दें। 

  10. ऊपर से धानिया या कसूरी मेथी डालकर लंच या डिनर में सर्व करें। 

  11. आपकी स्पेशल राजस्थानी बेसन का खरना डिश तैयार है।