विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना लहसुन-प्याज के इस तरीके से बनाएं ‘गोभी मसाला’, तंदूरी रोटी के साथ खाने का मजा हो जाएगा दोगुना

Published: Sat, 17 Oct 2026 12:16 PM (IST)

बिना लहसुन-प्याज के भी घर पर बिल्कुल ढाबे जैसे स्वाद का गोभी मसाला बना सकते हैं।

बिना लहसुन-प्याज के बनाएं गोभी मसाला (AI Generated Image)

बिना लहसुन-प्याज के बनाएं गोभी मसाला (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गोभी एक ऐसी सब्जी है, जिसे लगभग हर कोई पसंद करता है। गोभी के पराठे, गोभी मंचूरियन और गोभी आलू तो सभी बनाते हैं, लेकिन आप गोभी फ्राई भी बना सकते हैं। हालांकि, नवरात्र के कारण कई लोग लहसुन-प्याज नहीं खाते हैं, जिससे खाने का स्वाद थोड़ा फीका लगता है। 

अगर आप भी गोभी फ्राई बनाना चाहते हैं, वो भी बिना लहसुन-प्याज के तो, ये रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस रेसिपी से बिना लहसुन-प्याज के भी आपको बिल्कुल ढाबे जैसी गोभी फ्राई का स्वाद मिलेगा। आइए जानें ये रेसिपी। 


गोभी मसाला रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 55 mins
तैयारी का समय : 30 mins
पकाने का समय :25 mins
कोर्स : Main Course
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

गोभी मसाला बनाने के लिए सामग्री:

  • फूलगोभी - 1 मध्यम आकार की
  • आलू - 2
  • टमाटर - 3
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
  • हींग - दो चुटकी
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1.5 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
  • कसूरी मेथी - 1 बड़ा चम्मच
  • अमचूर पाउडर या चाट मसाला - आधा छोटा चम्मच
  • हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल या घी - 3 से 4 बड़े चम्मच

गोभी मसाला बनाने की विधि:

1

सबसे पहले फूलगोभी को मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें और गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक और हल्दी डालकर 10 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें।

2

इसके बाद इसे साफ पानी से धोकर अच्छी तरह छान लें और सुखा लें।

3

अब एक कड़ाही में दो चम्मच तेल या घी गर्म करें और इसमें कटी हुई गोभी डालकर मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

4

फ्राई करते समय गोभी को 70% के करीब पका लें और फिर एक प्लेट में निकालकर अलग रख लें।

5

अब उसी कड़ाही में जीरा और हींग डालें। जब जीरा चटकने लगे, तब उसमें घिसा हुआ अदरक और बारीक कटी हरी मिर्च डालें और भून लें।

6

अब इसमें बारीक कटे हुए टमाटर या टमाटर की प्यूरी डालें। साथ ही, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं।

7

इन मसालों को तब तक भूनें, जब तक वो किनारे से तेल न छोड़ने लगें।

8

जब मसाला अच्छी तरह भून जाए, तब इसमें फ्राई की हुई गोभी डालें और मसालों के साथ हल्के हाथों से मिला लें।

9

अब इसमें लगभग आधा कप पानी डालें और कड़ाही को ढक्कन से ढककर धीमी आंत पर 5-7 मिनट तक पकने दें।

10

जब गोभी पक जाए, तब ढक्कन हटाएं और ऊपर से गरम मसाला, कसूरी मेथी और अमचूर पाउडर डालें। लास्ट में हरा धनिया काटकर ऊपर से डालें और अच्छी तरह मिला लें।

11

बिना लहसुन-प्याज के गोभी मसाला बनकर तैयार है। इसे गरमा-गरम तंदूरी रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।