विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बच्चों के टिफिन में दें बाजार जैसा 'वेज काठी रोल', लौटकर खाली आएगा पूरा लंचबॉक्स, नोट करें आसान रेसिपी

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:00 PM (IST)

काठी रोल बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आने वाला स्ट्रीट फूड है, जिसे स्नैक्स या टिफिन के लिए बनाया जा सकता है।

काली रोल बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

काली रोल बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्ट्रीट फूड का नाम लेते ही मुंह में पानी आने लगता है। उस पर भी जब बात काठी रोल की हो। काठी रोल का स्वाद बड़ों से लेकर बच्चों तक, हर किसी को काफी पसंद आता है। ये रोल आप स्नैक्स के तौर पर भी बना सकते हैं और बच्चों को टिफिन में भी दे सकते हैं। आइए जानें काठी रोल बनाने की बिल्कुल आसान रेसिपी। 


वेज काठी रोल रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 30 mins
तैयारी का समय : 10 mins
पकाने का समय :20 mins
कोर्स : Snacks
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

वेज काठी रोल बनाने के लिए सामग्री:

  • मैदा- 1.5 कप
  • तेल या घी- 2 बड़े चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पनीर- 200 ग्राम
  • प्याज- 1 बड़ा
  • शिमला मिर्च- 1 मीडियम साइज
  • गाजर- 1
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 2
  • टमाटर सॉस- 1-2 बड़े चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • तेल या बटर- 2-3 बड़े चम्मच
  • हरी चटनी- 2-3 चम्मच
  • नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
  • बारीक कटा हुआ प्याज
  • नींबू के टुकड़े

वेज काठी रोल बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक और एक चम्मच तेल मिलाएं और गुनगुने पानी से इसे नरम और चिकना गूंथ लें।

2

इस आटे को ढंककर 15-20 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।

3

अब एक पैन में दो चम्मच तेल गरम करें और इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें।

4

अब इसमें लंबे कटे हुए प्याज डालें और हल्का पारदर्शी होने तक भूनें।

5

इसके बाद शिमला मिर्च और गाजर डालकर तेज आंच पर दो मिनट तक पकाएं ताकि सब्जियों का क्रंच बना रहे।

6

अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं और इसके बाद पनीर के टुकड़े और गरम मसाला डालकर मिलाएं।

7

लास्ट में चाट मसाला और थोड़ा-सा टोमैटो सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। काठी रोल की स्टफिंग तैयार है।

8

अब गूंथे हुए आटे से सामान्य आकार की लोइयां बनाएं और एक लोई को बेलकर पतला पराठा बना लें।

9

तवे को गरम करें और पराठे को दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें। इसी तरह सभी पराठे तैयार कर लें।

10

अब एक प्लेट या फॉइल पेपर पर तैयार पराठा रखें और उसके बीच में लंबी लाइन की तरह तैयार पनीर और सब्जियों की स्टफिंग रखें।

11

इसके ऊपर से थोड़ा सा बारीक कटा प्याज डालें और चटपटा स्वाद देने के लिए नींबू का रस डालें।

12

अब इसमें अपनी पसंद के अनुसार हरी चटनी या टोमैटो सॉस लगाएं और रोल को कसकर फोल्ड करें और नीचे की तरफ से एल्युमिनियम फॉइल या बटर पेपर से लपेट दें ताकि खाते समय मसाला बाहर न गिरे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।