चीनी नहीं, इस खास चीज से बनाएं नवरात्र के छठे दिन का प्रसाद! बस 15 मिनट में बनाएं भोग के लिए ये खास हलवा
नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी को शहद से बनी मिठाई का भोग लगाया जाता है।

नवरात्र के छठे दिन का भोग (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है। माना जाता है कि मां कात्यायनी को शहद या शहद से बनी मिठाइयों का भोग काफी प्रिय होता है।
इसलिए नवरात्र के छठे दिन भोग में शहद से बनी कोई मिठाई भोग में चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप भी शहद से बनी कोई मिठाई भोग के लिए बनाना चाहते हैं, तो शहद के साथ आटे का हलवा बना सकते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी।
