लिट्टी-चोखा ही नहीं, बिहार की 'सत्तू कचौड़ी' भी है लाजवाब! घर की रसोई में ऐसे लाएं एकदम असली बिहारी स्वाद
बिहार की सबसे मशहूर डिशेज में सत्तू की कचौड़ी भी शामिल है। ये स्वाद में बहुत ही लाजवाब होती है।

बिहार की मशहूर सत्तू कचौड़ी (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के खाने की बात हो, तो सत्तू का जिक्र जरूर किया जाता है। भुने हुए चने से तैयार होने वाला सत्तू स्वाद में तो बेमिसाल होता ही है, साथ ही प्रोटीन से भी भरपूर होता है। बिहार में सत्तू की कचौड़ी काफी पसंद की जाती है और लंबे ट्रैवल के लिए इसे खासतौर से बनाया जाता है।
अगर आप भी बिहार की इस स्वादिष्ट डिश का लुत्फ अपने घर पर लेना चाहते हैं, तो बहुत ही आसान तरीके से सत्तू की कचौड़ी बना सकते हैं। आइए जानें सत्तू की कचौड़ी बनाने की रेसिपी।