विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाय के साथ सिर्फ क्लासिक फ्राइज नहीं, इस वीकेंड ट्राई करें पेरी-पेरी से चीजी तक ये मजेदार फ्लेवर

Published: Sat, 03 Oct 2026 08:00 PM (IST)

वीकेंड पर गरमा-गरम चाय के साथ क्लासिक फ्रेंच फ्राइज के अलावा नया ट्राई करना चाहते हैं, तो इन रेसिपीज पर नजर डालें।

फ्रेंच फ्राइज की 4 रेसिपीज (Image Source: AI Generated)

फ्रेंच फ्राइज की 4 रेसिपीज (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वीकेंड पर गरमा-गरम चाय के साथ क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज खाने का अपना अलग मजा है। ऐसे में हर बार वही क्लासिकल फ्राई खाकर अगर आप बोर हो गए हैं, तो क्यों न इस बार फ्राइज में ट्विस्ट जोड़ा जाए। आइए आपको बताते हैं फ्रेंच फ्राइज बनाने के कुछ और तरीके। 

पेरी-पेरी फ्राइज

  • क्लासिकल फ्राइज में थोड़ा सा ट्विस्ट जोड़ने के लिए उसमें मसाला डालकर पेरी-पेरी बना लें। इसके लिए 3-4 आलू को छीलकर लंबाई में पतला-पतला काट लें। 

  • इसके बाद उसमें से स्टार्च और नमी निकालने के लिए ठंडे पानी में 30 मिनट तक भिगोकर रख दें। 

  • दूसरी तरफ पेरी-पेरी मसाला बनाने के लिए एक कटोरी लेकर उसमें 1 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच गार्लिक पाउडर, 1 चम्मच अमचूर पाउडर, 1 चम्मच ओरिगैनो और स्वादानुसार नमक डालकर एक साथ मिक्स कर लें। 

  • अब सूती कपड़े में आलू का पानी सोखकर उसपर कॉर्नफ्लोर छिड़कें। फिर कड़ाही में तेल डालकर डीप फ्राई कर लें और आखिर में मसाले को अच्छे से मिलाएं। 

चीजी लोडेड फ्राइज 

  • सबसे पहले स्टेप में फ्रेंच फ्राइज को डीप फ्राई करके तैयार कर लेना है। 

  • इसके बाद ऊपर से चीज सॉस के साथ बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज, कॉर्न के साथ मसाले और नमक डालें। 

  • अब इसके उअपर ढेर सारा मोजरेला चीज घिसकर डालना है। 

  • एक कड़ाही को गैस पर रखकर गरम करें और उसमें स्टैन्ड के लिए बड़ी कटोरी भी रखनी है। 

  • चीज से लोडेड फ्राइज को प्लेट में इस कटोरी के ऊपर रखने के बाद कड़ाही को 5 मिनट के लिए ढक देना है। 

  • जब चीज पिघल जाए तो समझ जाएं आपके चीजी लोडेड फ्राइज तैयार हैं। 

बटर-पैन फ्रेंच फ्राइज 

  • बटर लोडेड फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए पहले स्टेप में फ्रेंच फ्राइज को डीप फ्राई करके तैयार कर लेना है। 

  • तलने के बाद इन्हें एक अलग प्लेट में निकालकर रख दें। 

  • एक कटोरी लेकर उसमें एक चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच चाट मसाला और 1 चम्मच ओरिगैनो डालकर मिक्स करें। 

  • अब तवे पर 2 बड़े चम्मच बटर डालकर उसे दोबारा सुनहरा हो जाने तक फ्राई कर लें। 

  • सबसे आखिर में फ्रेंच फ्राइज के ऊपर मसाला डालकर मिक्स कर लेना है।  

मैरिनेटेड फ्राइज

  • आलू को लंबाई में पतला-पतला काटकर उसका स्टार्च निकालने के लिए पानी में 30 मिनट तक भिगोकर रख देना है। 

  • सूती कपड़े में डालकर इनका पानी निकालने के बाद मैरिनेट करने के लिए मिश्रण तैयार करें। 

  • इसके लिए एक कटोरी में 2-3 चम्मच चावल का आटा लेकर उसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं, जिससे वो गाढ़ा हो जाए। 

  • फिर आलू पर काली मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच चाट मसाला और ओरिगैनो डालकर मिक्स करें। 

  • अब आलू को चावल के आटे वाले मिश्रण में मिलाकर 10 मिनट के लिए रख देना है। 

  • आखिर में कड़ाही में तेल डालकर आलू को डीप फ्राई कर लें।