न होगी गले में खराश न हाथों में खुजली, बस इस आसान और सही तरीके से दिवाली पर बनाएं 'सूरन की सब्जी'
दीवाली के त्योहार पर बिहार में सूरन की सब्जी बनाने की परंपरा है।

कैसे बनाएं सूरन की सब्जी? (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार दीयों के साथ-साथ खान-पान का भी है। इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनती हैं। उत्तर भारत में, खासकर बिहार में, इस दिन खासतौर से जिमीकंद, जिसे सूरन भी कहते हैं, की सब्जी जरूर बनती है।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन सूरन की सब्जी खाना शुभ होता है। इसलिए अगर आप भी दीवाली के दिन सूरन की सब्जी बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। आइए जानें सूरन की सब्जी बनाने की रेसिपी।