विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ना चाशनी की झंझट, ना मावा... सिर्फ 15 मिनट में बनाएं मुंह में घुल जाने वाली 'सिंघाड़े के आटे की बर्फी'

Published: Sun, 09 Aug 2026 07:37 PM (IST)

सिंघाड़े के आटे की बर्फी स्वाद में लाजवाब होती है और आधे घंटे के अंदर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है।

सिंघाड़ा आटा बर्फी रेसिपी (AI Generated Image)

सिंघाड़ा आटा बर्फी रेसिपी (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। व्रत-त्योहारों में अगर कुछ मीठा और खास खाने का मन करे, तो सिंघाड़े के आटे की बर्फी एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह स्वाद में जितनी लाजवाब होती है, सेहत के लिहाज से भी उतनी ही फायदेमंद होती है। सिंघाड़े का आटा एनर्जी से भरपूर और पचने में आसान होता है। 

सबसे अच्छी बात यह है कि यह बर्फी बेहद कम सामग्री में और केवल 15 से 20 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की परफेक्ट रेसिपी।


सिंघाड़े के आटे की बर्फी रेसिपी रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 20 mins
तैयारी का समय : 5 mins
पकाने का समय :15 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

सिंघाड़े के आटे की बर्फी रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

  • सिंघाड़े का आटा- 1 कप
  • चीनी- 3/4 कप
  • देशी घी- 3 से 4 बड़े चम्मच
  • पानी- 2.5 कप
  • इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • मेवे- 2 बड़े चम्मच

सिंघाड़े के आटे की बर्फी रेसिपी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक प्लेट या ट्रे में थोड़ा सा घी लगाकर उसे चिकना कर लें ताकि बर्फी जमाने के बाद आसानी से निकल सके।

2

अब एक बर्तन में सिंघाड़े का आटा, चीनी और 2.5 कप पानी डालें और व्हिस्क या चम्मच की मदद से इसे तब तक मिलाएं जब तक एक चिकना घोल तैयार न हो जाए।

3

अब एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच घी गरम करें और इसमें तैयार किया हुआ आटे और पानी का घोल डाल दें। आंच को मध्यम रखें और मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि यह तले में लगे नहीं।

4

इसे बिना रुके लगातार चलाते रहें, क्योंकि जैसे-जैसे मिश्रण गरम होगा, यह तेजी से गाढ़ा होने लगेगा।

5

लगभग 5 से 7 मिनट में यह हलवे जैसा गाढ़ा और चमकदार हो जाएगा और कढ़ाई के किनारे छोड़ने लगेगा।

6

जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब इसमें इलायची पाउडर और बचा हुआ एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

7

अब गैस बंद करें और तैयार मिश्रण को तुरंत घी लगी थाली में पलट दें। चम्मच या कटोरी के पिछले हिस्से की मदद से इसे एक जैसा फैलाएं।

8

इसके ऊपर से बारीक कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालकर हल्के हाथ से दबा दें ताकि मेवे बर्फी में सेट हो जाएं।

9

मिश्रण को 15-20 मिनट के लिए ठंडा होने दें। जब यह पूरी तरह सेट हो जाए, तो चाकू की मदद से इसे मनचाहे आकार में काट लें। सिंघाड़े के आटे की बर्फी तैयार है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।