ना चाशनी बिगड़ने का डर, ना कोई झंझट; इस दिवाली घर पर इस रेसिपी से बनाएं एकदम बाजार जैसी 'काजू कतली'
दीवाली के लिए आप घर पर भी बहुत ही आसान तरीके से काजू कतली बना सकते हैं।

घर पर कैसे बनाएं काजू कतली? (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा है और मिठाइयों की बात करें, तो काजू कतली का नाम लेना जरूरी है। हालांकि, दीवाली के समय बाजार से मिलने वाली मिठाइयों में मिलावट का डर रहता है। ऐसे में अगर घर पर दीवाली की मिठाई बनाई जाए, तो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद रहेगा।
आप चाहें, तो घर पर शुद्ध और स्वादिष्ट काजू कतली बना सकते हैं। कई लोगों को लगता है कि बाजार जैसी काजू कतली घर पर बनाना मुश्किल है, लेकिन सही रेसिपी की मदद से इसे आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। आइए जानें काजू कतली बनाने की रेसिपी।