विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mango Jelly Recipe: घर पर बनाएं कच्चे आम की टेस्टी जेली, बच्चे हो जाएंगे खुश, बेहद आसान है रेसिपी

Published: Sun, 11 Aug 2024 07:19 PM (IST)

आम गर्मियों के मौसम में मिलने वाला एक ऐसा फल है जिसे बच्चे बड़े चाव से खाते हैं। ऐसे में ...और पढ़ें

इस रेसिपी से बनाएं मैंगो जेली (Image Source: Freepik)
इस रेसिपी से बनाएं मैंगो जेली (Image Source: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Mango Jelly Recipe: क्या आप जानते हैं कि कच्चे आम की मदद से बच्चों के लिए घर पर ही टेस्टी मैंगो जेली बनाई जा सकती है? मैंगो शेक और मैंगो आइसक्रीम तो आपने भी खूब खाई होंगी, लेकिन आज जान लीजिए मैंगो जेली बनाने का तरीका। खास बात है कि ये हेल्दी होने के साथ-साथ काफी टेस्टी भी होती है और इसे बनाने में आपको मुश्किल से थोड़ा ही समय लगेगा।

मैंगो जेली बनाने के लिए सामग्री

  • कच्चे आम- 4-5
  • चीनी- 2-3 बड़े चम्मच
  • फूड कलर- एक चुटकी
  • नारियल का दूध- आधा कप
  • तेल- आवश्यकतानुसार
  • काला नमक- स्वादानुसार

यह भी पढ़ें- सब्जी को कई बार खाई होगी, इस बार आलूू-गोभी का सलाद करें ट्राई, वजन घटाने में भी है मददगार

मैंगो जेली बनाने की विधि

आम की जेली बनाने के लिए सबसे पहले कच्चा आम लें। उसे छील कर अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें। इसके बाद इन्हें पानी से साफ कर एक बाउल में अलग रख दें। इसमें आप स्वादानुसार काला नमक और खाने वाला रंग मिलांए। आप इसमें अपनी पसंद का फ्लेवर मिला सकते हैं। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करके धूप में रख दें। कम से कम इसे आधे घंटे के लिए रखें।

अब गैस पर एक पैन रखें। इसमें थोड़ा सा तेल डालें और अच्छी तरह से इसे गर्म कर लें। अब इस तेल में कद्दूकस किया हुआ आम डालकर अच्छे से पकाएं। 5-10 मिनट तक भूनने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल मिक्स करें। इसे एक दो मिनट तक चलाएं और फिर इसमें चीनी डाल दें। इसे लगातार चलाते रहें। चीनी पिघलने के बाद गैस को बंद कर दें।

इसके बाद कटोरे में डालकर इसे सेट होने दें। जब हल्का गुनगुना हो जाए तो इसे फ्रिज में जमने के लिए रख दें। आपकी स्वादिष्ठ और खट्टी मीठी मैंगो जेली बनकर तैयार हो जाएगी। आप इसे ठंडा करके बच्चों को खाने के लिए दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट में झटपट तैयार होंगी पके केले की कुछ खास डिशेज, सेहत के लिए भी हैं फायदेमंद