विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रेकफास्ट में झटपट तैयार होंगी पके केले की कुछ खास डिशेज, सेहत के लिए भी हैं फायदेमंद

Published: Fri, 09 Aug 2024 07:19 PM (IST)

केला एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना अगर आप एक केला भी खा ...और पढ़ें

ब्रेकफास्ट में बनाएं केले से बनी ये डिशेज (Picture Courtesy: Freepik)
ब्रेकफास्ट में बनाएं केले से बनी ये डिशेज (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। केला एक ऐसा फल है, जिसे विश्वभर में खूब पसंद किया जाता है और खाया जाता है। हालांकि, पूरी दुनिया में 1000 से भी ज्यादा तरह की प्रजातियों के केले मिलते हैं, लेकिन भारत में केले की 15-20 प्रजातियों की ही खेती की जाती है। केला बच्चों से लेकर बढ़ों तक सभी को पसंद आता है। एनर्जी से भरपूर केला कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन, पोटेशियम, आयरन, फाइबर और कई सारे एंटी-ऑक्सीडेट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। केले में फैट्स और कोलेस्ट्रोल जीरो होता है, इसलिए रोजाना इसका सेवन शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। केले को आप कई तरह से अपनी डेली डायट में शामिल कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं जो टेस्टी है और इसके आप आसानी से बना सकते हैं।

फ्रेंच टोस्ट

सामग्री:

  • ब्रेड स्लाइस - 4
  • पके हुए केले - 1 बड़ा
  • दूध - 1/2 कप
  • अंडा - 1
  • शक्कर - 2 चम्मच
  • घी - तलने के लिए
  • वेनिला एक्स्ट्रेक्ट – 2 चम्मच
  • नमक - चुटकी भर

विधि:

सबसे पहले एक बड़े बाउल में दूध, अंडा, शक्कर, वेनिला एक्स्ट्रेक्ट और नमक मिलाएं। इसमें पके हुए केले के टुकड़े और ब्रेड स्लाइस को डुबोकर निकालें। एक नॉन-स्टिक तवे में थोड़ा सा घी गरम करें और इसे सुनहरा होने तक सेकें। तैयार टोस्ट को एक प्लेट में सजाएं और उसके ऊपर फलों से सजाकर सर्व करें।

यह भी पढ़ें: गेहूं की जगह खाएं इन 5 तरह के आटे की रोटियां, तेजी से घटेगा वजन, अंदर हो जाएगी लटकती तोंद

केला स्मूदी

सामग्री:

  • पके हुए केले - 1 बड़ा
  • योगर्ट - 1/2 कप
  • शहद - 1 चमच
  • बादाम - 4-5 (भिगोए हुए और बारीक कटे)
  • पिस्ता - 4-5 (भिगोए हुए और बारीक कटे)
  • थोड़ी सी इलायची पाउडर

विधि:

एक ब्लेंडर में पके हुए केले, योगर्ट, शहद और इलायची पाउडर डालें। अब सभी सामग्री को अच्छे से ब्लेंड करें ताकि एक स्मूथ पेस्ट बने। एक ग्लास में स्मूथी डालें और ऊपर से बादाम और पिस्ता से सजाएं। ठंडा-ठंडा सर्व करें।

यह भी पढ़ें: हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ करनी है दिन की शुरुआत, तो झटपट तैयार करें 4 ईजी और टेस्टी पैनकेक