Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेहद स्वादिष्ट हैं महाराष्ट्र के 9 लोकल फूड्स, लाइफ में एक बार ट्राई करना तो बनता है

    Updated: Tue, 25 Mar 2025 01:44 PM (IST)

    महाराष्ट्र कई वजहों से मशूहर है लेकिन यहां के खाने की बात ही कुछ और है। यहां कई ऐसी डिशेज मिलती हैं जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है लेकिन असल में काफी कम लोग ही इनके बारे में जानते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही डिशेज के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    एक बार जरूर ट्राई करें ये मराठी डिशेज (Picture Credit- Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। यह राज्य आए दिन अपनी पॉलिटिक्स को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। हालांकि, राजनीति के अलावा यहां का खानपान भी अक्सर लोगों के लिए बीच चर्चा में रहता है। मराठी डिशेज खाने में बेहद टेस्टी होती हैं और लोगों को खूब पसंद भी आती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें से कई डिशेज तो इतनी फेमस हैं कि इन्हें हर कोई जानता है, लेकिन कुछ ऐसी अमेजिंग डिशेज भी हैं, जो स्वाद में लाजवाब होते हुए भी उतनी फेमस नहीं हैं। ये डिशेज महाराष्ट्र के पारंपरिक खाने का हिस्सा हैं और हर क्षेत्र में अपने अलग स्वाद के लिए मशहूर हैं। यहां आपको कुछ ऐसी ही कम फेसम मराठी वेजिटेरियन डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में-

    वरण भात

    अरहर दाल और चावल से बनी यह साधारण डिश मराठी घरों की जान है। घी और नींबू के साथ परोसे जाने वाला यह खाना हल्का और पोषण से भरपूर होता है।

    यह भी पढ़ें- गर्मियों में वजन घटाने का देसी जुगाड़ है सत्तू, बस ऐसे करें Weight Loss Diet में शामिल

    मसाले भात

    यह चावल की एक मसालेदार डिश है, जिसमें मूंगफली, नारियल और घर के मसालों का अनोखा मेल होता है जो इसे स्वाद और पौष्टिकता में खास बनाता है। इसे फेस्टिव सीजन में खासतौर से बनाया जाता है।

    वांगी भात

    बैंगन और मसाले के साथ तैयार यह चावल की डिश स्वाद में गजब की होती है। इसे पापड़ या दही के साथ परोसा जाता है।

    डोडक्याची भाजी

    घिया यानी लौकी से बनी यह हल्की और स्वादिष्ट सब्जी मराठी घरों में बेहद आम है। इसे रोटी या भाकरी के साथ खाया जाता है।

    तिखत शीरा

    शीरा यानी हलवा तो आपने खाया होगा, लेकिन हलवे का ये तीखा संस्करण आपको चौंका देगा। सूजी, सब्जियों और मसालों से बनी यह डिश नाश्ते के लिए परफेक्ट है।

    घेवड़ा भाजी

    सेम (घेवड़ा) से बनी यह डिश नारियल और मसालों के साथ पकाई जाती है। इसका स्वाद इसे खास बनाता है। इसे भाकरी के साथ खाया जाता है।

    भरली वांगी

    मूंगफली, तिल और नारियल से,बैंगन में मसालेदार भरावन भरकर बनाई जाने वाली यह डिश खास मराठी स्वाद देती है। इसे रोटी या चावल के साथ खाया जाता है।

    झुणका

    बेसन और मसालों से बनी यह सूखी सब्जी भाकरी के साथ खूब पसंद की जाती है। यह महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में भीतर लोकप्रिय है।

    थालीपीठ और पिठला

    ज्वार, बाजरा और चने के आटे से बने थालीपीठ को पिठला (बेसन करी) के साथ परोसा जाता है। यह डिश स्वाद और पोषण दोनों का परफेक्ट मेल है। इसलिए एक बार जरूर इन्हें ट्राई करें।

    यह भी पढ़ें-  डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है एवोकाडो, 3 तरीकों से बनाएं इसे अपनी डाइट का हिस्सा