रात के बचे चावल सुबह बन जाते हैं सेहत का खजाना, दक्षिण भारत से बंगाल तक मशहूर है खाने का ये देसी रेसिपी
भागदौड़ भरी जिंदगी में फर्मेंटेड चावल एक बेहतरीन प्राकृतिक नाश्ता है जो इंस्टेंट एनर्जी देता है और पाचन सुधारता है।

फर्मेंटेड चावल की स्वादिष्ट रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम ऐसा नाश्ता चाहते हैं जो हल्का हो, शरीर को इंस्टेंट एनर्जी दे और पाचन को भी बेहतर बनाए। ऐसे में फर्मेंटेड चावल मतलब रात में भिगोया या खमीर किया हुआ चावल एक बेस्ट नेचुरल ऑप्शन है। इसे दक्षिण भारत में पज़ानकांजी और कुछ जगहों पर पांता भात भी कहा जाता है।
फर्मेंटेड चावल के फायदे
पुराने समय से यह परंपरा चली आ रही है, क्योंकि इसमें पोषण भी भरपूर होता है और शरीर को ठंडक व ताजगी भी मिलती है। खासकर गर्मियों या थकान भरी सुबह में इसका सेवन शरीर को तुरंत एक्टिव और फ्रेश महसूस कराता है। तो आइए जानते हैं इसके फायदों और इसकी रेसिपी के बारे में
पाचन को मजबूत बनाता है
फर्मेंटेशन की प्रक्रिया में गुड बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) बनते हैं, जो आंतों की सेहत सुधारते हैं। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं कम होती हैं।
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
फर्मेंटेड चावल में मौजूद प्रोबायोटिक्स शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, जिससे बार-बार बीमार पड़ने की संभावना कम होती है।
एनर्जी और ताजगी देता है
रातभर फर्मेंट होने से चावल में मौजूद कार्बोहाइड्रेट आसानी से पचने योग्य बन जाते हैं, जिससे सुबह शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और सुस्ती दूर होती है।
विटामिन बी से भरपूर
फर्मेंटेशन से विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की मात्रा बढ़ जाती है, जो मेटाबॉलिज्म और नर्वस सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है।
शरीर को ठंडक देता है
यह नेचुरल तरीके से शरीर की गर्मी को कम करता है, इसलिए गर्म मौसम में यह खास तौर पर लाभकारी माना जाता है।
वजन नियंत्रण में सहायक
यह पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है और वजन कंट्रोल में मदद मिलती है।
फर्मेंटेड चावल बनाने की विधि
इंग्रीडिएंट्स
पके हुए चावल – 1 कटोरी
साफ पानी या छांछ– इतना कि चावल पूरी तरह डूब जाए
स्वादानुसार नमक (ऑप्शनल)
चाहें तो थोड़ा दही, प्याज या हरी मिर्च
विधि
रात में बचे हुए या ताजे पके चावल एक साफ बर्तन में डालें।उसमें इतना छांछ या पानी डालें कि चावल पूरी तरह डूब जाएं।बर्तन को ढककर कमरे के तापमान पर 8–10 घंटे के लिए छोड़ दें। सुबह चावल हल्के खट्टे और नरम हो जाएंगे यही फर्मेंटेड चावल है।स्वाद के लिए थोड़ा नमक मिलाएं। चाहें तो बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च या एक चम्मच दही भी डाल सकते हैं।
सेवन का तरीका
इसे खाली पेट या हल्के नाश्ते के रूप में लें। साथ में नींबू, अचार या दही भी लिया जा सकता है।
सावधानी
अगर पेट बहुत सेंसिटिव है या फंगल एलर्जी है, तो कम मात्रा से शुरुआत करें। बहुत ज्यादा खट्टा हो जाने पर सेवन न करें।
यह भी पढ़ें- कालीन ही नहीं, स्वाद का भी गढ़ है उत्तर प्रदेश का भदोही जिला; आपका दिल जीत लेंगे यहां के 5 मशहूर पकवान
यह भी पढ़ें- बिना धूप दिखाए घर पर तैयार करें आंवले का खट्टा-मीठा छुंदा, रोजाना एक चम्मच खाने से दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
