विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा में नहाय-खाय पर जरूर बनता है लौकी-भात, इस आसान रेसिपी से बनाएं लौकी-चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:00 PM (IST)

छठ पूजा में नहाय-खाय के दिन लौकी और चने के दाल की सब्जी बनाई जाती है।

लौकी-चना दाल की सब्जी की रेसिपी (AI Generated Image)

लौकी-चना दाल की सब्जी की रेसिपी (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार के साथ-साथ झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी खूब उत्साह के साथ मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाला ये त्योहार नहाय खाय से शुरू होता है और सुबह के अर्घ्य के साथ समाप्त होता है।

इस साल नहाय खाय 13 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन व्रती नहा धोकर ही खाना खाती है, उसमें भी लौकी-चने दाल की सब्जी और अरबा चावल। इस सब्जी को मिट्टी के चूल्हे पर बिल्कुल सात्विक तरीके से बनाया जाता है। आइए जानें नहाय-खाय के लिए लौकी की सब्जी बनाने की रेसिपी। 


लौकी-चना दाल सब्जी रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 30 mins
तैयारी का समय : 10 mins
पकाने का समय :20 mins
कोर्स : Main Course
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

लौकी-चना दाल सब्जी बनाने के लिए सामग्री:

  • लौकी- 1
  • चने की दाल- 1 कप
  • घी या शुद्ध सरसों का तेल- 2-3 बड़े चम्मच
  • जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • तेजपत्ता- 1-2
  • सूखी लाल मिर्च- 1-2
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
  • हरी मिर्च- 2-3
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ

लौकी-चना दाल सब्जी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले चने की दाल को धोकर 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें और कुकर में 2 सीटी आने तक पका लें।

2

इसके बाद लौकी को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

3

अब एक कड़ाही में सरसों का तेल या घी गर्म करें और गर्म होने पर इसमें जीरा, तेज पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर चटकने दें। इसके बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च डालें।

4

इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालें और धीमी आंच पर मसाले को पकने दें।

5

अब भीगी हुई दाल को कड़ाही में डालें और मसालों के साथ भूनें।

6

अब इसमें कटी हुई लौकी को डालें और अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें एक से डेढ़ कप पानी और सेंधा नमक मिलाएं औ ढककर इसे पकने दें।

7

लास्ट में इसके ऊपर कटा हुआ हरा धनिया डालें। लौकी-चना दाल की सब्जी बनकर तैयार है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।