विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Janmashtami 2024: इस जन्माष्टमी श्री कृष्ण को जरूर चढ़ाएं ये 11 पारंपरिक भोग, घर पर भी कर सकते हैं तैयार

Published: Sat, 24 Aug 2024 04:25 PM (IST)

इस साल जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा की जाती ...और पढ़ें

यशोदा के लाल को लगाएं इन मिठाइयों का भोग (Picture Courtesy: Freepik)
यशोदा के लाल को लगाएं इन मिठाइयों का भोग (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. इस साल 26 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
  2. इस दिन भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाते हैं।
  3. कुछ खास मिठाइयों से भी कान्हा को भोग लगा सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Janmashtami Bhog: जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भक्त भगवान कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और उपवास रखकर भगवान कृष्ण को छप्पन भोग अर्पित करते हैं। भगवान कृष्ण को छप्पन भोग अर्पित करने की ये परंपरा सदियों पुरानी है, जो नन्द गोपाल की पसंद और भक्तों की उनके प्रति श्रद्धा को दर्शाता है। इन्हीं भोगों में से कुछ खास और महत्त्वपूर्ण डिशेज के बारे में आइए जानते हैं।

भगवान श्री कृष्ण को लगाएं ये भोग

  • खीर- दूध,चावल, ड्राई फ्रूट्स, इलायची और चीनी से बनी खीर भगवान कृष्ण का प्रिय मीठे व्यंजनों में से एक है। इसे इस दिन विशेष रूप से तैयार किया जाता है और इसकी मिठास भगवान कृष्ण की दिव्यता को दर्शाती है।
  • लड्डू- भगवान कृष्ण को लड्डू गोपाल भी कहा जाता है, क्योंकि उन्हें लड्डू बहुत पसन्द है। इसलिए इस दिन बेसन, घी और चीनी से बने लड्डू, को जन्माष्टमी पर विशेष रूप से बनाया जाता है, और यह स्वादिष्ट भोग भगवान कृष्ण को अर्पित किया जाता है।

यह भी पढ़ें: कैसे हुई थी भगवान श्रीकृष्ण को 'छप्पन भोग' लगाने की शुरुआत, कौन-कौन से व्यंजन होते हैं शामिल?

  • पंजीरी- खरा धनिया पाउडर, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से बनी पंजीरी एक बेहद पौष्टिक भोग है जो जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को अर्पित की जाती है। यह भोग विशेष रूप से हेल्दी होता है।
  • छेने की मिठाईयां- दूध से बनाई गई छेना, भगवान कृष्ण की अतिप्रिय है। इसलिए इस दिन छेने से बनी कई तरह की मिठाइयों का भोग अर्पित किया जाता है जिन्हें चीनी के साथ तैयार किया जाता है।
  • बेसन का हलवा- जन्माष्टमी पर घी, बेसन और चीनी से बने हलवे का स्वाद और सुगंध भगवान कृष्ण की पूजा में चार चांद लगाते हैं।
  • माखन-मिश्री- ये भगवान श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय भोग है। इसे ताजे मक्खन और मिश्री (कैंडिड शुगर) से तैयार किया जाता है। माखन में मिश्री मिलाकर भगवान को अर्पित किया जाता है।
  • मखाना खीर- मखाना (फॉक्स नट्स) चिरौंजी, ड्राई फ्रूट्स, चीनी और दूध से बनी यह खीर पेट के लिए हल्की और स्वादिष्ट होती है।
  • पंचामृत- दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बना पंचामृत भगवान के स्नान और भोग दोनों में इस्तेमाल होता है।
  • मालपुआ- मैदा, खोवा,दूध, ड्राई फ्रूट्स और चीनी से बने मालपुआ को तलकर भगवान को अर्पित किया जाता है। यह एक प्रकार का मीठा पैनकेक है।
  • गुड़ नारियल से बने लड्डू- गुड़ और नारियल से बने ये लड्डू भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय हैं।
  • इनके अलावा सिंघाड़े के आटे का हलवा, कटोरी पेड़ा,दूध, दही, मलाई, रबड़ी और दूध से बने अनेक व्यंजन भगवान को भोग के रूप में अर्पित किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: इस जन्माष्टमी जरूर करें दिल्ली के 5 कृष्ण मंदिरों के दर्शन, रहती है मथुरा-वृंदावन जैसी धूम