विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शरीर में नहीं होगी खून की कमी! लंच में बनाएं आयरन से भरपूर यह स्वादिष्ट 'पालक टोफू करी', नोट करें रेसिपी

Published: Thu, 09 Jul 2026 07:37 PM (IST)

महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादा देखी जाती है, इसका कारण हर महीने होने वाले पीरियड्स हों, प्रेग्नेंसी हो या खराब खानपान।

पालक टोफू करी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

पालक टोफू करी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादा देखी जाती है, इसका कारण हर महीने होने वाले पीरियड्स हों, प्रेग्नेंसी हो या खराब खानपान। इसे देखते हुए हम यहां एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं जो आयरन की इस कमी को दूर करने में बड़ी मददगार साबित हो सकती है। आज की इस रेसिपी में टोफू और पालक का कॉम्बिनेशन है। दरअसल, हम बताने जा रहे है स्वाद और पोषण से भरपूर पालक टोफू करी रेसिपी। 

पालक टोफू करी रेसिपी

सोयाबीन से बनने वाला टोफू आयरन रिच होता है और पालक भी आयरन का नेचुरल सोर्स है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका: 

पालक मसाला सामग्री 

  • 300 ग्राम पालक 

  • 15-20 काजू 

  • 4-5 लहसुन की कलियां 

  • 1 इंच बारीक कटी अदरक 

  • 2 बारीक कटी प्याज 

  • 2 कटी हरी मिर्च 

  • 1/2 चम्मच जीरा 

  • स्वादानुसार नमक 

  • 2 चम्मच तेल 

पालक टोफू के लिए सामग्री 

  • 200 ग्राम टोफू 

  • 1 बड़े चम्मच तेल 

  • 1/4 कप बारीक कटी प्याज 

  • 2 बारीक कटे टमाटर 

  • 1 छोटे चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च 

  • 1/4 चम्मच काली मिर्च 

  • 1/2 चम्मच गरम मसाला 

  • 1/2 चम्मच हल्दी

  • 1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी 

  • स्वादानुसार नमक 

  • जरूरत अनुसार पानी 

विधि

पालक मसाला बनाने की विधि 

  1. पालक को अच्छे से साफ करके धो लें। 

  2. पैन में सबसे पहले तेल डालकर जीरा भून लें। 

  3. इसके बाद अदरक और लहसुन भी भून लेने हैं। 

  4. अब प्याज, हरी मिर्च, काजू और नमक डालकर सोटे कर लें। 

  5. जब प्याज हल्की सुनहरी हो जाए तो उसमें पालक डालें। 

  6. जब तक पालक गल न जाए उसे कुछ मिनटों तक अच्छे से पकने के लिए छोड़ दें। 

  7. पकने के बाद पालक को ठंडा होने के छोड़ दें और बाद में मिक्सी में पीस लें।  

पालक टोफू बनाने की विधि

  1. पैन में तेल गर्म करके जीरा और प्याज भून लेनी है। 

  2. इसके बाद टमाटर के साथ लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, काली मिर्च और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर मसाला पकने के लिए छोड़ दें। 

  3. जब मिक्स्चर तेल छोड़ने लगे तो उसमें पालक का मिक्स्चर भी मिलाएं। 

  4. ऊपर से स्वादानुसार नमक, कसूरी मेथी और थोड़ा पानी मिलाएं। ध्यान रहे कि पानी इतना डालना है जिससे करी गाढ़ी रहे। 

  5. इसे 5-6 मिनट मीडियम आंच पर पकने दें। 

  6. आपकी गरमा गरम आयरन रिच पालक टोफू करी तैयार है। इसे डिनर या लंच में परोसें।