विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बच्चों की स्ट्रीट फूड क्रेविंग करें शांत! नोट करें घर पर हेल्दी मोमोज बनाने की सीक्रेट रेसिपी

Published: Fri, 26 Jun 2026 04:30 PM (IST)

स बात में कोई शक नहीं कि मोमोज इन दिनों सभी का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड बन चुका है।

हेल्दी मोमोज रेसिपी (Image Source: AI Generated)

हेल्दी मोमोज रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इस बात में कोई शक नहीं कि मोमोज इन दिनों सभी का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड बन चुका है, पर यह भी सभी जानते हैं कि मोमोज कई वजहों से सेहत के लिए अच्छे नहीं। इसकी एक सबसे बड़ी वजह तो इसमें मैदे का शामिल होना है। ऐसे में अगर आपने इस वजह से मोमोज खाना छोड़ दिया है तो चलिए इन्हें घर पर हेल्दी बनाना सीखते हैं। 

मोमोज को हेल्दी बनाने के तरीके 

हेल्दी मोमोज स्नैक्स के साथ ही पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। वहीं, ट्रेडिशनल मोमोज रिफाइंड फ्लोर यानी मैदे से बनते हैं, ऐसे में अगर इन्हें हेल्दी बनाने का सोच रहे हैं तो यहां बताई रेसिपी फॉलो करें

सामग्री 

मोमोज के आटे के लिए सामग्री 

  • 2 कप मल्टीग्रेन आटा 

  • 1 बड़े चम्मच दूध 

  • चुटकी भर नमक 

  • जरूरत अनुसार पानी 

फिलिंग के लिए सामग्री 

2 चम्मच तेल

2 कप घिसी हुई पत्तागोभी 

1/2 कप पनीर 

1 बारीक कटी गाजर 

1/2 कप बारीक कटी प्याज 

1 छोटे चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट 

1 छोटे चम्मच सोया सॉस 

1/2 चम्मच काली मिर्च 

स्वादानुसार नमक 

विधि  

  1. सबसे पहले आटे में नमक, दूध और पानी डालकर गूंथ लें। 

  2. पैन में तेल गर्म करने के बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। 

  3. अब पत्ता गोभी, गाजर और प्याज डालकर स्टिर फ्राई करें। 

  4. जब सब्जियां क्रन्ची हो जाएं तो उसमें सोया सॉस, काली मिर्च और नमक डालकर फिलिंग तैयार कर लें। 

  5. अगर सब्जियों में ज्यादा पानी निकल रहा है तो उसमें मसाला डालने से पहले सूती कपड़े में डालकर निचोड़ लें। 

  6. इस स्टेप में आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उसमें फिलिंग डालें। 

  7. अब इन्हें मोमोज की शेप दें। 

  8. स्टीम ट्रे में ऑयल लगाकर मोमोज स्टीम कर लें। 

  9. जब मोमोज हल्के से शाइनी से दिखने लगे तो समझ लेना कि ये स्टीम हो गए हैं। 

  10. इसे चिली गार्लिक सॉस के साथ सर्व करें। 

मोमोज बनाने के लिए खास टिप्स 

  1. मोमोज को नरम रखने के लिए उसमें दूध थोड़ा ज्यादा मिलाया जा सकता है। 

  2. स्टफिंग से पहले फिलिंग ठंडा होने के लिए रख दें। 

  3. मोमोज का रोल्ड सर्कल अच्छे से कवर करें जिससे वो ड्राई न हों। 

  4. मोमोज स्टीम ट्रे में चिपके नहीं, इसके लिए ऑयल के साथ पत्तागोभी के पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

  5. मोमोज स्टीम होने के बाद उन्हें ज्यादा देर रखें नहीं, तुरंत सर्व करें।

यह भी पढ़ें- बिना मिल्क पाउडर के इस आसान रेसिपी से बनाएं मैंगो पेड़ा, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा- कैसे बनाया?

यह भी पढ़ें- जी भर कर खाएं अपने पसंदीदा छोले-भटूरे! मैदा के साथ मिक्स करें ये हेल्दी चीजें, नोट करें रेसिपी