बिना मिल्क पाउडर के इस आसान रेसिपी से बनाएं मैंगो पेड़ा, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा- कैसे बनाया?
आम से बनने वाली सबसे टेस्टी और आसान डिशेज में मैंगो पेड़ा का नाम भी शामिल है। इसे बहुत कम ...और पढ़ें

कैसे बनाएं मैंगो पेड़ा? (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में आम से एक से बढ़कर एक पकवान बनाए जाते हैं। कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी से लेकर मैंगो शेक, आमरस और कुल्फी का अपना ही मजा है। हालांकि, ये तो बहुत ही कॉमन डिशेज हैं, जो अक्सर आम के सीजन में बनाई जाती हैं, लेकिन क्या आपने कभी आम का पेड़ा चखा है?
जी हां, आप आम से पेड़ा भी बना सकते हैं, जिसे मैंगो पेड़ा कहा जाता है। इसे बहुत की कम सामग्री में घर पर बनाया जा सकता है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर किसी को खूब पसंद आता है। आइए जानें मैंगो पेड़ा बनाने क एकदम आसान रेसिपी।
