विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घाट-घाट पर पानी ही नहीं, खाने का भी बदल जाता है स्वाद; क्या आपने ट्राई की हैं भारत की ये थालियां

Published: Tue, 10 Jun 2025 07:04 PM (IST)

आपने ये पंक्तियां तो जरूर सुनी होंगी चार कोस पर पानी बदले और आठ कोस पर बानी। यानी भारत में ...और पढ़ें

इसलिए खास है भारतीय थाली (Picture Credit- Freepik)
इसलिए खास है भारतीय थाली (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. भारत अपनी विविधता में एकता के लिए जाना जाता है।
  2. यह झलक यहां के खाने में भी दिखती है।
  3. यहां मिलने वाली हर एक थाली का अपना अलग स्वाद होता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत जिस विविधता में एकता के लिए प्रसिद्ध है, वही झलक यहां की थाली मील में भी मिलती है। भले ही आप भारत के किसी भी हिस्से में सफर कर रहे हों, आपको एक चीज कॉमन मिलेगी, वो है थाली। चाहे आप राजस्थान में हों या पंजाब में, चाहे नॉर्थ-ईस्ट के किसी इलाके में। कॉमन होते हुए भी इन थालियों में आपको विविधता देखने को मिलेगी। आइए हमारे साथ आप भी थाली के इन पकवानों का जायका लीजिए।

राजस्थानी थाली

इस राज्य की थाली में आपको यहां के मौसम की झलक भी मिलती है। यानी सब्जियों की ज्यादा वैराइटी न होने की वजह से यहां ज्यादातर बेसन या आटे के डिशेज थाली में मिलेंगे। साथ ही मिर्च का अचार भी आपको थाली में जरूर मिलेगा। इसके साथ ही गट्टे की सब्जी, कैर संगरी की सब्जी, बेसन चूरमा, मिस्सी रोटी, बाजरे की रोटी और मूंग दाल के हलवे का स्वाद इस थाली में चख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम है मखाने का रायता, हीटवेव से तो बचाएगा ही; आपका डाइजेशन भी रखेगा हेल्दी

पंजाबी थाली

यह थाली आपको पंजाब के लोगों की तरह ही बलवान नजर आएगी। इसमें छोले, पनीर, दाल मक्खनी, राजमा, बटर चिकन, मक्की की रोटी जैसी डिशेज का स्वाद चखने का मौका मिलता है। इसके साथ आपको छाछ या लस्सी का बड़ा ग्लास भी दिया जाता है, जिससे हैवी खाने के बाद आपको पचाने में आसानी होती है।

गुजराती काठियावाड़ी थाली

यहां लोकली हर चीज में खट्टे-मीठे का स्वाद आपको मिलता है और उसकी झलक आपको यहां थाली में मिलती है। थेपला, पूड़ी,भाखरी, ढोकला, पापड़ी, सेव मामरा और माल पुए जैसे व्यंजनों का स्वाद एक ही थाली में चखने को मिलता है।

महाराष्ट्रीयन थाली

इस थाली में महारष्ट्रीयन घरों में खाए जाने वाले पारंपरिक पकवान मिलते हैं। एक महाराष्ट्रीयन थाली में पोली, भाखरी, भाजी, चपाती, दाल, साबूदाना बड़ा और पाव भाजी जैसे फूड आयटम चखने को मिलते हैं। वहीं आमरस और शीरा जैसे मीठे लजीज पकवानों का स्वाद मिलता है।

आंध्रप्रदेश की थाली

दक्षिण भारत की थालियों के ना केवल पकवान ही पारंपरिक होते हैं, बल्कि उन्हें परोसे जाने का तरीका भी। हर थाली में डिशेज को केले के पत्ते के ऊपर सर्व किया जाता है, जिसमें रसम, आम का अचार,लेमन राइस, बैंगन भरवां फ्राई, टोमैटो दाल जैसे व्यंजन सर्व किए जाते हैं। वहीं स्वीट डिश में आपको पायसम का स्वाद चखने को मिलता है।

केरला थाली

इस राज्य में मिलने वाली थाली में आपको ओणम त्योहार की झलक देखने को मिलती है। आपको केले के चिप्स, जिंजर करी, सांभर, तीखी कद्दू करी, कद्दू और दही से बनी रेसिपी पुलिसरी, मिक्स वेजिटेबल जिसे अवियल कहते हैं, बनाना करी यानी कालन जैसी 26 तरह की डिशेज आमतौर पर इस थाली में परोसी जाती हैं।

भोजपुरी या बिहार की थाली

इस थाली में भी आपको लोकल फूड का पूरा स्वाद चखने को मिलता है। जिसमें होता है स्वादिष्ट लिट्टी चोखा, सत्तू के पराठे, काले चने, कच्चे आम की चटनी, चावल से बने पकवान।

मध्यप्रदेश की थाली

देश का दिल कहे जाने वाले इस राज्य की थाली भी खास है। यहां आपको भुट्टे की कीस, दाल बाफला, पोहा, शिकंजी जैसे फूड आयटम परोसे जाते हैं। इस थाली में आपको राजस्थानी और गुजराती पकवानों की मिली-जुली झलक देखने को मिलती है।

बंगाली थाली

बंगाल की पारंपरिक थाली में भी आपको मछली मुख्य भोजन के रूप में देखने को मिलेगा। बैंगन भाजा, पोटल भाजा, शाक, माछ भाजा, फिश करी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाते हैं। उसके साथ ही यहां आपको प्रसिद्ध बंगाली मिठाइयां भी सर्व की जाती है, जिसमें रसगुल्ला प्रमुख है।

मेघालय की थाली

इस थाली में आपको तिल का ज्यादा इस्तेमाल देखने को मिलता है। जिसमें पुखलेन, स्पेशल दाल, ड्राइ मीट जैसे व्यंजन परोसे जाते हैं।

यह भी पढ़ें- हिंदुस्तानी खाने का नहीं है कोई जवाब! इन 3 देसी डिशेज ने बनाई 50 Best Breakfasts की लिस्ट में जगह