विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवमी के भोग में शामिल करें तिल के लड्डू का प्रसाद, गुड़ और मेवों से मिनटों में करें तैयार

Published: Mon, 19 Oct 2026 02:35 PM (IST)

नवरात्र के आखिरी दिन, नवमी पर मां सिद्धिदात्री को तिल के लड्डू का भोग लगाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

नवमी के लिए मां सिद्धिदात्री का प्रिय भोग तिल के लड्डू (Image Source: AI Generated)

नवमी के लिए मां सिद्धिदात्री का प्रिय भोग तिल के लड्डू (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र का आखिरी दिन यानी नवमी मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। ऐसी धार्मिक मान्यता हैं कि देवी दुर्गा का नौवां रूप सभी प्रकार की सिद्धियां और उपलब्धियां प्रदान करता है। गौर करें तो माता के नाम में ही यह मतलब छिपा हुआ है। माना जाता है कि नौवें दिन पूजा-अर्चना से व्यक्ति को जीवन में धन, बल और यश मिलता है। 

इस दिन सभी के घरों में हलवा, पूरी और चने बनते हैं क्योंकि माता को ये भोजन सबसे अधिक प्रिय बताए गए हैं। पर मान्यता ऐसी भी है कि मां सिद्धिदात्री को तिल का भोग लगाने से कामना पूरी होती है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं नवमी के दिन तिल के लड्डू का प्रसाद बनाने की विधि: 

सामग्री 

  • 1 कप सफेद तिल 

  • 1 बड़ा चम्मच घी 

  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर 

  • 1 कप पानी 

  • 1/2 कप गुड़ 

  • 1 छोटा चम्मच कटे हुए बादाम 

  • 1 छोटा चम्मच कटे हुए काजू 

विधि 

  1. प्रसाद के लिए तिल के लड्डू बनाने हैं तो सबसे पहले एक पैन में 1 कप तिल डालकर धीमी आंच पर कम से कम 5 मिनट तक भून लें। 

  2. इस बात का ध्यान रखें कि तिल ज्यादा नहीं भुनने हैं, क्योंकि इससे वो कड़वे हो सकते हैं। 

  3. फिर तिल भुन जाने के बाद उन्हें अलग बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। 

  4. अब दूसरी तरफ पैन में लड्डुओं के लिए चाशनी बनाना शुरू करें। इसके लिए पैन में 1 कप पानी डालें और इसके साथ 1/2 कप गुड़ डालकर उसे पिघल जाने दें। 

  5. इसी दौरान पानी में इलायची पाउडर, कटे हुए काजू बादाम भी मिला देने है। मिश्रण को गाढ़ा हो जाने तक धीमी आंच पर पकाना है। 

  6. अब गैस बंद करके चाशनी को चेक करें, अगर उसमें एक तार बने तो समझें चाशनी तैयार है। 

  7. इस मिश्रण में तुरंत भुने हुए तिल डालकर जल्दी-जल्दी मिलाना शुरू करें। 

  8. ध्यान रहे कि यह प्रोसेस तेजी से करना है क्योंकि मिश्रण ठंडा होने के बाद जमने लगेगा। 

  9. मिश्रण एकदम हल्का गर्म हो तो लड्डू बांधना शुरू करें। 

  10. हाथों को चिकना करने के लिए घी लगाएं और अब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर इनके लड्डू बांध लें।

  11. इस तरह तैयार हैं मां सिद्धिदात्री के लिए नवमी पर उनके प्रिय तिल के लड्डू का भोग।