Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी की तपिश से राहत पाने के लिए आम नहीं, इस बार तरबूज का पन्ना करिए ट्राई, ये रही Special Recipe

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 06:49 PM (IST)

    भीषण गर्मी का दौर जारी है। इन दिनों शरीर में अक्सर इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है जो आपको हीट स्ट्रोक का शिकार बना देती है। ऐसे में फल-फ्रूट्स या फिर कच्चे आम का पन्ना काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तरबूज से भी स्वादिष्ट पन्ना तैयार किया जा सकता है? जी हां आइए आपको बताते हैं यह चटपटा पन्ना बनाने की आसान रेसिपी।

    Hero Image
    आम का तो पिया होगा, लेकिन क्या कभी तरबूज का पन्ना किया है ट्राई? (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Watermelon Panna: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए फलों का सेवन खूब किया जाता है। लू की मार से बचने के लिए कच्चे आम का पन्ना तो आप भी शौक से पीते होंगे, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि तरबूज की मदद से भी बेहद स्वादिष्ट पन्ना तैयार किया जा सकता है। बता दें, कि चिलचिलाती धूप में निकलने से पहले इसका सेवन करेंगे, तो न सिर्फ शरीर में ठंडक बनी रहेगी, बल्कि पूरे दिन आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। आइए अब बिना देर किए जान लीजिए तरबूज का चटपटा पन्ना बनाने की स्पेशल रेसिपी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तरबूज का पन्ना बनाने के लिए सामग्री

    • तरबूज- एक मीडियम साइज
    • चीनी- 3/4 कप
    • कश्मीरी लाल मिर्च- एक चुटकी
    • जीरा-  एक चम्मच
    • काली मिर्च- 10-12
    • पुदीना के पत्ते- एक मुट्ठी
    • नींबू के टुकड़े- 2-3
    • काला नमक- एक चम्मच
    • नमक- स्वादानुसार
    • नींबू का रस- स्वादानुसार
    • आइस क्यूब्स- जरूरत के मुताबिक

    यह भी पढ़ें- तपती गर्मी में भी शरीर को कूल-कूल रखेगा खस का शरबत, जानिए इसे बनाने की आसान विधि

    तरबूज का पन्ना बनाने की विधि

    • तरबूज का पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले इसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
    • इसके बाद इसे मिक्सर की मदद से ब्लेंड कर लें।
    • फिर तरबूज के जूस को छान लें और इसे एक पैन में निकाल लें।
    • अब मीडियम फ्लेम पर तरबूज के रस को पकने दें।  
    • जब यह पक पक कर थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तो गैस ऑफ कर दें और इसमें चीनी मिला दें।
    • अब इसमें भुना जीरा, काला नमक, कश्मीरी लाल मिर्च और काली मिर्च कूटकर डालें।
    • इसके बाद इसमें पुदीने के पत्तों को क्रश करके एड करें।
    • अब इसमें स्वादानुसार नींबू का रस डालें और बस तैयार है तरबूज का शानदार पन्ना।
    • इसे एक बर्तन में डालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें और आइस क्यूब्स डालकर ठंडा-ठंडा ही सर्व करें।

    नोट- आप इसे फ्रिज में एक हफ्ते के लिए आराम से स्टोर कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- गर्मी में ठंडक देगी वृन्दावन स्टाइल में बनी Lassi, जानें इसे बनाने की Recipe