विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी घी? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से 5 मिनट में करें चेक

Published: Mon, 30 Mar 2026 06:23 PM (GMT+05:30)

बाजार में मिलावटी घी की बिक्री बढ़ रही है, जो सेहत के लिए हानिकारक है। FSSAI ने एक आसान तरीका ...और पढ़ें

इस आसान टेस्ट से 5 मिनट में पहचानें असली और नकली घी (Picture Credit- AI Generated)

इस आसान टेस्ट से 5 मिनट में पहचानें असली और नकली घी (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों बाजार में मिलावटखोरी खुलेआम जारी है। दूध से लेकर आटे तक, आजकल लगभग खाने-पीने की हर चीज में मिलावट की जा रही है। इसी तरह मार्केट में मिलावटी घी भी धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। 

घी कई मायनों में हमारे लिए फायदेमंद होता है और इसलिए लोग हेल्दी रहने के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। हालांकि, यह चिंता की बात है कि बाजार में मिलने वाले घी में अब वनस्पति या हाइड्रोजनीकृत फैट मिलाया जाता है, जो सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। 

ऐसे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक ऐसा तरीका शेयर किया है, जिसकी मदद से आप 5 मिनट में असली और नकली घी की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

कैसे करें असली और नकली घी की पहचान

आपको क्या चाहिए

  • 1 मिलीलीटर पिघला हुआ घी
  • 1 मिलीलीटर कंसन्ट्रेटेड हाइड्रोक्लोरिक एसिड (एचसीएल)
  • आधा चम्मच चीनी
  • एक टेस्ट ट्यूब या छोटा कांच का बर्तन। 

घी टेस्ट करने का तरीका

  • सबसे पहले एक टेस्ट ट्यूब में 1 मिलीलीटर पिघला हुआ घी लें। 
  • फिर उसमें 1 मिलीलीटर कंसन्ट्रेटेड हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाएं। 
  • इसके बाद आधा चम्मच चीनी मिलाएं। 
  • मिश्रण को लगभग 2 मिनट तक जोर से हिलाएं। मिश्रण को जमने दें और परतों में अलग होने दें।

शुद्ध और मिलावटी घी की पहचान 

  • शुद्ध (बिना मिलावट वाला) घी: रंग में कोई बदलाव नहीं दिखेगा। 
  • मिलावटी घी (वनस्पति या हाइड्रोजनीकृत फैट वाला): एसिडिक लेयर गहरे लाल या गुलाबी रंग की हो जाती है। रंग यब बदलाव मिलावट का साफ संकेत है। 

कैसे काम करता है ये टेस्ट 

यह कोई जादू नहीं, बल्कि एक बहुत सिंपल की साइंस है, जिसकी मदद से इस आप घी की पहचान कर सकते हैं। इसके पीछे काफी दिलचस्प और बेसिक केमिकल साइंस है- 

  • हाइड्रोक्लोरिक एसिड शुगर यानी चीनी को ग्लूकोज और फ्रक्टोज में तोड़ता है। ये शुगर, डिहाइड्रेट होने पर, फरफ्यूरल नाम का कंपाउंड बनाती हैं। 
  • फरफ्यूरल वनस्पति या तिल के तेल में मौजूद कुछ पदार्थों के साथ रिएक्ट करते हैं। यह रिएक्शन लाल या गुलाबी रंग उत्पन्न करता है, जो मिलावट का संकेत है। 
  • शुद्ध घी में ये कंपाउंड मौजूद नहीं होते हैं, इसलिए रंग में कोई परिवर्तन नहीं होता है। 

घी खरीदने समय रखें इन बातों का ध्यान

घर पर टेस्ट के साथ-साथ, घी खरीदते समय आप कुछ सावधानियां भी बरत सकते हैं। इसके लिए घी हमेशा विश्वसनीय और प्रमाणित ब्रांड्स से खरीदें। क्वालिटी सिंबल और सही लेबलिंग की जांच करें। असामान्य रूप से कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स से बचें। घी की नेचुरल सुगंध और दानेदार बनावट देखें। 

यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं उठा रहे डिटर्जेंट वाली आइसक्रीम का लुत्फ! इन तरीकों से करें मिलावट की पहचान

यह भी पढ़ें- कहीं आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा मिलावटी दूध और पनीर, इन आसान तरीकों से करें पहचान