गरमा-गरम मालपुआ और ठंडी मलाईदार रबड़ी; घर पर इस सिंपल रेसिपी से बनाएं ये लाजवाब मिठाई
रबड़ी मालपुआ एक बहुत ही स्वादिष्ट कॉम्बिनेशन है, जिसे आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं।

कैसे बनाएं स्वादिष्ट रबड़ी और मालपुआ? (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मालपुआ उत्तर भारत की मशहूर मिठाई है, जिसे त्योहारों के अवसर पर जरूर बनाया जाता है। वहीं, इसके साथ रबड़ी मिला दें और इसका स्वाद और भी मजेदार हो जाता है।
एक तरफ गरमा-गरम, नरम मालपुआ होता है, वहीं दूसरी तरफ ठंडी, गाढ़ी और मलाईदार रबड़ी, जिसका कॉम्बिनेशन देखते ही मुंह में पानी आने लगता है। अगर आप भी रबड़ी मालपुआ का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आइए जानें इन्हें बनाने की एकदम आसान रेसिपी।
